Impact: लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा था, जिस पर जाँच कराकर कारवाही की गयी-
ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है, मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत करने पर उन्हें मदद नहीं मिल रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को मार्च 2020 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद निरिक्षण हुआ और डीलर को दोषी पाया गया और उस पर कारवाही हुई इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8709801669.
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DHANBAD JHARKHAND RANJIT GUINYA SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं है, राशन के लिये जाते हैं तो लौटा देते हैं-
ग्राम, पोस्ट-उमरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुजीत कुमार दीपांकर बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन लेने जाते हैं तो बाद में आना बोलते हैं, वे परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8878123991. सचिव@9202404142. (165849)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG SUJIT KUMAR DIPANKAR VICTIMS REGISTER
परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या होती है...
खाण्डवे नगर, लोहगाँव, पुणे (महाराष्ट्र) से जिरेंद्र कुमार सरोज बता रहे हैं कि वे कुंडा प्रतागढ़ उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, अभी अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, वहां मजदूरी का काम करते हैं, काम बंद होने से खाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, परिवार को दिक्कत होती है, अभी सरकार की सुविधा उन तक नहीं पहुंच पायी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8830431428. (165666)
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JIRENDRA KUMAR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
चाइना से आया कोरोना मोरे दादा रे चाइना से आया कोरोना...कोरोना गीत-
नगर पंचायत- भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से दादा रावण रावजी कुशराम एक कोरोना बचाव को लेकर एक गीत सुना रहे है:
चाइना से आया कोरोना मोरे दादा रे चाइना से आया कोरोना-
कोरोना से दूर रहना मोरे दादा रो कोरोना से दूर रहना-
कोरोना से कोरोना से डरना नहीं है-
उसे दूर भागना है, उसे दूर भागना है-
साफ सूत्र से रहना, मोरे दो रो साफ सूत्र से रहना-
आना जाना मत करना घर में बैठे रहना घर में बैठे रहना-
नियम को मत तोडना, मोरे दादा रे नियम को मत तोडना-
कोरोना से दूर रहना मोरे दादा रो कोरोना से दूर रहना...
Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA SONG GADCHIROLI MH RAWAN RAWJI KUSHRAM SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं हैं, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है | लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि भोजन और राशन की व्यवस्था करवाये | संपर्क नम्बर@8700615881. (165558)
