कर्मा गीत : शिव मुनि बचे पावा नारे, तीन लोक ला जिते रवा ना-
ग्राम-देवरी, थाना-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पाया कर्मा गीत सुना रहा है:
शिव मुनि बचे पावा नारे-
तीन लोक ला जिते रवा ना-
कोण हर घरा मांजे कोण हर रोसाईं करे-
कोण हर बहरे आंगा नारे-
तीन लोक ला जिते रवा ना-
शिव मुनि बचे पावा नारे-
तीन लोक ला जिते रवा ना-
इन्द्रोह पानी भरे देवता मन घरा मांजे-
पावन थो बहरे अंगा नारे-
शिव मुनि बचे पावा नारे-
तीन लोक ला जिते रवा ना...
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: KAILASH SHINGH POYA SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देवी गीत : कोन बनमे माता रंगा महला दाई-
माँ दुर्गा दृष्टिहीन कल्याण समिति प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामशाह पैकरा (गायक), मनोज (ढोलक), गोपी (बांसुरी) के साथ दुर्गा देवी गीत सुना रहे है :
कोन बनमे माता रंगा महला दाई-
ये माता कौन बनाये समलाई हो माई-
ब्रम्हा बनाए माता रंगा महला दाई-
ये माता देवी बनाये समलाई हो माई-
Posted on: Oct 01, 2019. Tags: SHYAMSHAH PAIKRA SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद बैंक के खाते में पैसा आ गया...
ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखनन्दन शाण्डिल बता रहे है, प्रतापपुर मंडी में 21-12-2017 को 103 बोरी धान बेचा सप्ताह भर में पैसा खाते में डाल दिया जाता है. परन्तु मेरे खाते में पैसा नहीं डाला था फिर बैंक पास बुक बार-बार प्रिंट कर चेक कराता था फिर भी नही रहे थे. जिसे सीजीनेट स्वर में पैसे नही मिलने की समस्या सन्देश रिकॉर्ड कर करीब 15 से 20 दिनों के पशचात बैंक के खाते में पैसा आ गया इस लिए अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है.
Posted on: Sep 30, 2019. Tags: SONG SUKHNANDAN SANDILYA SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
तय आ जाबे मैना, उड़ते-उड़ते तय आ जाबे...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
तय आ जाबे मैना, उड़ते -उड़ते तय आ जाबे-
कुआ पार में रे संगी, संझा के बेरा कुआ पार में-
एक पेड़ आमा, छत्तीस पेड़ जाम-
मधुबन के चिरैया बोलते राम-राम-
धान ला लुवे उड़ेला कंशी-
भागवान के मंदिर में सुनाएं बंशी-
कुआ पार में रे संगी, संझा के बेरा कुआ पार में...
Posted on: Sep 28, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
पुलिया बनवाने के लिए कई बार दिए आवेदन कोई कार्यवाही नही किये.... कृपया` मदद करे-
वार्ड क्रमांक-15 (बैगापारा) ग्राम-दुलदुली, पंचायत-घुई, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सहदेव सिंह कुशरो बता रहा है पुलिया नही बनाने की समस्या स्थित बैगापारा पास नदी में पुलिया नही बनाने से बारिश के दिनों में रास्ता डूब जाने से आवागमन बाधित हो जाता है। नागरिकों का काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है और बता रहे है की यह पर लगाने के लिए पुलिया भी लाया गया था जिसे नही लगाकर कही दुसरे जगह ले गया इस समस्या को सचिव सरपंच को कई बार आवेदन किये पर कोई निराकरण कर रहे है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है प्रतापपुरCEO@9165689001. सरपंच@9926951862. सचिव@9617249038. संपर्क @9575718174.
