स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गांधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं. स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस प्रतिरोधक क्षमता को खान-पान, व्यायाम, अच्छी नींद आदि में संतुलन बनाकर ठीक कर सकते हैं, जिसके लिए यह मौसम भी अनुकूल है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए यह घरेलू नुस्खा:- सोठ 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, हर्रा 50 ग्राम, बेहरा 50 ग्राम, आंवला 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, 50 ग्राम, गोखरू बायबिडिंग 50 ग्राम, लाल चित्रक 20 ग्राम इन सब को साफ कूट पीसकर चूर्ण बना ले. उसके बाद जरुरत के अनुसार शहद मिलाये और सुरक्षित रखे. मात्रा एक-एक चमच दिन में सेवन करने से शीघ्र लाभ मिलता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली के घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गांधी दाद, खाज, खुजली होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं. विधि इस प्रकार है:- कपूर-10 ग्राम, गंधक-5 ग्राम, बहुत कम मात्रा में मिट्टी तेल मिलाकर सभी सामग्री को मिला लेंवे, मलहम जैसे बन जाने के बाद, सुबह शाम दाद, खुजली वाले जगह पर दिन में दो बार लगाये. परहेज:- चना, मटर, मसूर दाल, उड़द दाल, बैंगन, मछली, गुड़, सेमी इनका उपयोग नहीं करे. मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. ध्यान रहे:- नीम के पत्ते उबालकर खुजली वाले स्थान को धोकर मलहम लगाये. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: HAELTH HD GADHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्भपात बार-बार होने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गांधी गर्भपात बार-बार होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं. गर्भधारण वालो के लिए यह घरेलू नुस्खा:- पीपल के सूखे फलो को कूट पीस कर साफ कर चूर्ण बना लें और जिन महिलाओ को गर्भधारण होने के बाद गर्भपात बार-बार होता है तो उनकों एक-एक चम्मच चूर्ण गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करने से लाभ मिलता है. ध्यान रखें इस चूर्ण को मासिक धर्म के समय में सेवन न करें.
परहेज- मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 19, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढाने का घरेलू नुस्खा या उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी स्मरण शक्ति (याददाश्त) बढ़ाने की घरेलु नुस्खा बता रहा है. भूलने की आदत इंसान की सबसे खराब आदतों में से एक है, क्योंकि इस आदत के कारण न सिर्फ खुद वो इंसान जिसे भूलने की समस्या है, परेशान हो जाता है, बल्कि उससे जुड़े दूसरे लोग भी कई बार परेशानी में पड़ जाते हैं। आज कल की कॉम्पटीशन भरी ज़िंदगी में तनाव इतना बढ़ गया है कि छोटी छोटी बातों को भी हम भूल जाते हैं, और अगर सही समय पर वो याद न आए तो परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों ना हो आज का दौर ऐसा है कि आपको मानसिक रुप से स्वस्थ होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। भूलने का मुख्य कारण एकाग्रता की कमी है। इस प्रकार की उलझन से जूझ रहे है. तो घरेलु नुस्खे का प्रयोग करे:- पीपल का पका हुआ फल मिश्री इन दोनों को मिलाकर कूट पीसकर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रखे| इसका उपयोग दिन में खाना खाने के बाद एक चमच सेवन करने से शीघ्र मिलता है. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 19, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं भुई आंवला पंचांग 50 ग्राम और शिलाजीत 20 ग्राम लें, उसके बाद दोनों को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर रख लें, दिन में दो बार आधा-आधा चम्मच चूर्ण पानी या शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठंडी चीजे से बचे
मिर्च, मसाला, तेल, खटाई,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG HD GANGHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »