पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...

ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: AJAY EKKA BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-मुतानपाल2 ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सानकूराम मांडवी बता रहे हैं की डोंगरीपारा से लेकर पंचायत भावन तक रोड नहीं बना हैं,उस गाँव में कम से कम 35 या 38 घरो का बस्ती हैं जो लोंगो को आने जाने में दिक्कत होती है,ग्राम पंचायत जाने के लिए 8 या 9 किमी.दूर घूमके जाना पड़ता हैं|और गाँव में किसी को बीमारी होती हैं तो उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती मरीज को हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती हैं|अपने गाँव में सीसी रोड बनवाने के लिए कलेक्टर या सांसद से भी आवेदन किये थे लेकिन कोई करवाई नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर गाँव की समस्या का समाधान करने में मदद करे|सरपंच@7587885318. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jun 24, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SISI

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर भगा दिया|

मेहर सिंग नेताम पिता सोभी राम नेताम जी बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सली समस्या थी| नक्सलियों के डर व धमकी से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए| इनका आगे कहना है कि ये पहले नक्सली संगठन में भी कार्यरत थे किन्तु कुछ समय पश्चात संगठन चोकर गाँव में रहने लगे थे| इसके बाद नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लागाकर जान सभा रखी गई थी और इन्हे मारने की धमकी भी मिली| इस डर से इन्होंने घर छोड़ दिया|इन्हे किस भी प्रकार ई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाई है| कृपया मदद करें| संपर्क नंबर@7803880080.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED DURGUKONDAL KANKER MAOIST VICTIM MEHARSING VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : गाँव में आये हुए पुलिस कैंप के लिए खाना बनाने का आरोप लगा नक्सलियों ने पीटा...

पुनऊराम सलाम बताते हैं कि नक्सलियों से बचने के लिए वे 2004-5 में पलायन कर नरायणपुर आ कर बसे। उनके गाँव बेड़माकोट, ब्लॉक नारायणपुर में पुलिस कैंप आयी हुयी थी। जब पुलिसवाले जंगल में गश्त पे निकले तो वे उन्हें भी अपने साथ ले गए और लकड़ी इकट्ठा करने को कहा। इसके पश्चात नक्सलियों ने उनपे पुलिस के लिए खाना बनाने, कपड़ा धोने का आरोप लगाया व तीन बार उन्हें पकड़ कर मार पीट की। पुलिसवालों ने उन्हें एक चिट्ठी दी, जिसके सहारे वे नारायणपुर में अपने परिवार के साथ जा बसे। उन्होंने गाँव से अपना सामान लाने के लिए एक गाड़ी किराए पे ली थी, किन्तु नक्सलियों ने उस गाड़ी को तोड़ फोड़ कर उनका सामान जब्त कर लिया। सरकार से उन्हें रु.15,000 सहायता राशि मिली। पिछले 15 सालों से वे बनी मजदारी कर अपना गुजारा भत्ता चलाते हैं। उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिला। संपर्क नंबर@9302184771.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों में जंगल में ले जाकर जान से मार दियें...

ग्राम पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भागेश्वरी मांझी, विजय मांझी बता रहे हैं, उनके ससुर जी पहले जनपद सदस्य थे| जब वे अपने खेत का काम करवा के वापस पति पत्नी आ रहे थे फिर उन्हें नक्सलियों से घेर लिए और जंगल के अन्दर ले जा कर जान से मार दिए| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर नारायणपुर में रह रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587759278.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »