केसर बाई 4 हफ्ता, धनसो बाई 6 हफ्ता, कावेरी बाई 5 हफ्ता... : 2016 से मजदूरी नहीं मिली...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से केसर बाई 4 हफ्ता, धनसो बाई 6 हफ्ता, कावेरी बाई 5 हफ्ता, भुनेश्वरी बाई 3 हफ्ता मंगलाराम 3 हफ्ता किशोर मिश्रा 5 हफ्ता और भी साथी जो काम किये है वे लोग बता रहे है कि मनरेगा के तहत उन्होंने महाजन के तालाब में 2016 में मई माह में काम किये है लेकिन आज तक उनका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई सुनता नहीं है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: CEO@9424299510, सहायक सचिव@9399764969, सचिव@9098150009.
Posted on: Jan 02, 2018. Tags: KESAR BAI DHANSO BAI KAVERI BAI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: My widow pension restarted 3 days after report on CGnet, thanks...
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुंगा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में छनिया बाई हैं जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 5 महीने से नही मिल रहा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे बहुत परेशान हो गयी थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको 3 दिन बाद विधवा पेंशन मिल गई है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: CHHANIYA BAI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
सफाई बिना अंगना लागए गन्दा हो नहीं भावय मोला...स्वच्छता गीत -
ग्राम-घोटिया, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कौशलिया जैन, बसंती चिराम, मानबाई बघेल साफ़ सफाई से जुड़ा एक गीत सुना रही है:
सफाई बिना अंगना लागए-
गन्दा हो नहीं भावय मोला-
बिना ढके सब्जी चना दाल-
जब तेह खाना देबे-
हाथ ला साबुन से धोबे-
लईका के खावत ला देबे-
मक्खी ला भागवत रह बे-
खाना में बैठन जन देबे हो-
नहीं भावय बिना ढके सब्जी चना दाल...
Posted on: Dec 05, 2017. Tags: KOUSHLIYA BASANTI MANBAI KANKER SONG VICTIMS REGISTER
मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया सभी साथी मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज मडकाम पारा ग्राम-तुडपारास, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गाँव की बुज़ुर्ग महिआ कमली बाई बता रही है कि उनको गाँव के और बुजुर्गों की तरह मासिक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि उनकी उम्र 72-73 साल हो गई है पेंशन के लिए उन्होंने सरपंच के पास भी शिकायत किया था तो देंगे देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला है तो उनका कहना है कि और वृद्धों की तरह उनको भी वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए जिससे उनका जीवन थोड़ा सरल हो सके इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने का निवेदन करें: सचिव@8120492032.
Posted on: Nov 24, 2017. Tags: KAMLI BAI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति को गुजरे 10 वर्ष हो गया लेकिन मुझे विधवा पेंशन नहीं मिलता है, सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मंगनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गाँव की एक बुजुर्ग महिला तुले बाई बता रही है कि उनके पति की मृत्यु को 10 साल हो चुके है लेकिन उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत की तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोल बोलकर टाल रहे है तो उनका कहना है कि पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनकी पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9179001025, सचिव@75878754061, C.E.O.@9669577888. कन्हैयालाल@9479003196.

