बांध निर्माण से करीब 200 किसान खेती कर सकेंगे लेकिन अधिकारी कोई जवाब नही देते...
ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जमुना प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रघुवर कोल, ध्यानचंद जयसवाल, रविचंद, कमलेश कुमार, सीताराम, बाबूराम, बता रहे हैं, हमारे गाँव में बांध की आवश्यकता है, इससे करीब गाँव के 200 किसान खेती कर सकेंगे, उनके पीने और नहाने जैसी समस्याएं भी हल हो सकेंगी, इसके लिए निवासियों ने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराने में मदद करे: सरपंच@9754760084, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9754224557.
Posted on: May 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम 100 से अधिक लोगों ने वन विभाग के लिए 3 साल पहले काम किया, मजदूरी नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-खोंड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश्वर सिंह, बता रहे हैं, वन विभाग द्वारा 2015-16 में बडवारी पारा, छतौली, मोर्रा नदी के रोड निर्माण में करीब 100 से अधिक लोगो ने काम किया, जिसका मजदूरी का भुगतान आज तक नही हुआ, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे: SDO@9425588784, रेंजर@7646948458,कलेक्टर@9826443377,
ठेकेदार@9617369938, CEO@9926192534. संपर्क@7697312227.
Posted on: May 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 5 किलोमीटर तक कोई सड़क नहीं, जंगल, पहाड़ है, बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-पुतकी, पंचायत-मयूर्धकी, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की ग्रामीण महिलाये बता रही है, गाँव में सड़क नही है. पहाड़ी और जंगल क्षेत्र होने के कारण आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन दिया है, परन्तु कोई सुनवाई नही हो रही है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया पुतकी से लांनजीत तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कराने में मदद करे. : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@7089897004, सचिव@9669104868. संपर्क सीमा@7771019881.
Posted on: May 03, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
कुछ घर में बिजली नहीं है पर बिल आ रहा, और बाकी घरों में महीनों बाद बड़ा बिल आता है...
ग्राम-मडीगढ़ा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुनियारो बाई बता रही उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है लेकिन बिल आ रहे है. बाकी के घर जब बिजली लगाया गया था तब बोला गया था पैसे नहीं लगेंगे लेकिन अब बिल हजारो रूपये आते है, हम गरीब इतना बिल कैसे भरे. बिल देने वाला किसी को दे जाता है और बाद में वह साल भर छ: माह बाद देता है तो वह बहुत ज्यादा रकम हो जाती है हजारों रूपये हो जाते है अभी 12,000 रूपये का बिल आया है कहाँ से भरे? महीने के महीने क्यों नहीं देते है कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करें: J.E विद्युत मंडल सूरजपुर@9617961300, सचिव@9009124934.
ग्रामीण@9826786134.
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: सराई के फूल से बीमारियों के उपचार...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-चिनरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के कुछ वरिष्ठ जनों से बात कर रहे है जिसमें गाँव के रामभगत उनको बता रहे है कि यहाँ पर कई प्रकार के फ़ल, फूल एवं प्राकृतिक चीजें मिलती है जैसे सराई, साजा, ढेहल्वा, महुआ आदि. उनमे से सराई के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. सराई के फूल को उबालकर खाने से पेचिस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है, या फिर कच्चे फूल को पीसकर पानी के साथ पीने से भी वह ठीक हो जाते है.
