डॉ भीमराव आंबेडकर समता, सम्मान और स्वतन्त्रता के संघर्ष के लिए आज और अधिक प्रासंगिक हैं...

आज आंबेडकर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके सन्देश हैं, जो सदियों तक लोगो को प्रेरणा देते रहेंगे, वे आज पहले से अधिक प्रशांगिक है| ऐसा सम्भवता इसलिए है, कि एक ऐसे समाज जिसमे व्यक्ति के सम्मान और गरिमा की रक्षा हो, जिसमे जातपात का कोई भेदभाव नहीं हो, जिसमे सब स्वतंत्र हो, समान हो, जागरूक हो की योजना के लिए आज जो लोग संघर्ष कर रहें है उनमे से प्रत्येक को ऐसा आभास होता है कि इस संघर्ष में डॉ.आंबेडकर उनके साथ है| सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में डॉ.आंबेडकर जहाँ शक्ति और प्रेरणा के स्रोत है वहीँ त्याग की प्रतिमूर्ति है| असाधारण मनुष्य के साथ एक विद्वान् के रूप में उनकी पहचान का आधार उनकी योग्यता तो है ही उनका त्याग भी है| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

माता ने हमे जन्म दिया गुरु ने दिया ज्ञान...प्रार्थना गीत

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से अर्चना सिंह एक प्रार्थना गीत सुना रही है:
माता ने हमे जन्म दिया, गुरु ने दिया ज्ञान-
माता ने हमे जन्म दिया, गुरु ने दिया ज्ञान-
सरस्वती ने स्वर दिया, तन दिया भगवान...

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: ARCHANA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

राम जिरिया टंडो पानी बरोली भाई...गोंडी गीत

ग्राम-गोदना, विकासखंड-चिचोली, जिला-खंडवा (मध्यप्रदेश) से श्रीराम यादव एक गोंडी गीत सुना रहे है:
राम जिरिया टंडो पानी बरोली भाई-
ये जिरिया को कन्द्लो पानी बरोली भाई-
इद जिरिया ते सीता ने अता-
राम जिरिया या टंडो पानी-
उंदी जिरिया टे रावण ही सातोल याया-
राम जिरिया टंडो पानी बरोली भाई...

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: SHRIRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमलोग पिछले तीन महीने से अँधेरे में रह रहे हैं पर कोई नहीं सुनता, कृपया अधिकारी को फोन करें...

हम लोग पिछले तीन महीने से अँधेरे में रह रहे हैं अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं पर कोई नहीं सुनता कह रहे हैं ग्राम-तारबहरा, विकासखंड-मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामसिंह मरकाम । वे बता रहे है कि ग्राम ताराबहरा के वार्ड क्रमांक 9 का ट्रांसफार्मर 3 महीने से ख़राब हुआ पड़ा है. जिसकी शिकायत इन्होने ग्राम पंचायत एवं बिजली ऑफिस में किये थे|जिसकी सुनवाई आज तक नहीं हुई| वे सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया विद्युत लोकपाल रघुवीर सिंह@07716451539, पंचायत सरपंच@8458895135 से इन नम्बरों पर बात करके ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें| राम सिंह@8959217119.

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: Ram Singh Markam SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi Language: 07th Janaury 2016...

Today’s Rakesh Khanna and Sumanlata Achala are presenting Bultoo Radio in Hindi Language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Jan 07, 2017. Tags: RAKESH KHANNA AND SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »