शिक्षा जैसे मुद्दों के बाद बिहार के नाट्यकर्मी शराबबंदी को आगे बढ़ाने सरकार के साथ जुट रहे हैं...
शिक्षा आदि के बाद अब रंगकर्मी बिहार में मद्य निषेध के काम में जुट रहे हैं बता रहे हैं मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार। उनके साथ आज वरिष्ठ रंगकर्मी रामदेनी प्रसाद है जो बता रहे है कि उन्होंने नाटक में 1968 से काम करना शुरू किये थे और इनको नाटक से बहुत लगाव था जिससे लोगो को प्रभावित करते थे और जागरूक भी करते थे । वे बता रहे हैं कि उन्होंने जीवन भर लोगों को शिक्षा से जुड़ने के लिए नाटक किया, लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया जिससे बच्चे स्कूल जाएं और माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और खुद भी शिक्षित हों । अब उनको लगता है कि शराब बंदी भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण काम है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे । सुनील कुमार@9801378393
Posted on: Jan 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
धनबाटे धाम एकर पीह बा करनवा...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमरदीप गुप्ता के साथ में दीपक राजा हैं जो ग्राम-बगडा, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं वे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
धनबाटे धाम एकर पीह बा करनवा-
कुदर घडी झूला झूले येही बनवा-
काहे को डोरी लागे काहे के चन्दनवा-
काहे के डोरी लागे काहे के पलनव...
Posted on: Jan 09, 2017. Tags: AMARDEEP GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी...लकड़ी गीत
ग्राम-धूमाडांड,पोस्ट गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम एक लकड़ी गीत सुना रही है आदिवासी समाज में जब लकड़ी खेलते है तब यह गीत गाया जाता है:
लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी-
उदुम झुरी उदुम झुरी कव्वा लरे झुरी-
आग बरता दुवा दिगता लकड़ी-
कोर कोयना-कोर कोयना मजूर तोड़ेंना-
पहाड़ उपर तितिर बोले धुर ऊड़ेंना लकड़ी-
नदी धरी चही गोटी प्रति बिछ-बिछखाए-
रजा हेकोऊ सुंदर बेटी पति पड़े जाए-
लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी...
Posted on: Jan 09, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट रिपोर्ट के बाद अधिकारियों ने नलकूप खुदवाने का आश्वासन दिया था, अब तक नहीं हुआ...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जो कि ग्राम देवरी के वार्ड क्र.1 के रहने वाले मूल निवासी है जिन्होंने सीजीनेट स्वर मे एक संदेश रिकॉर्ड किया था कि उनके गाँव में नलकूप नही है जिसके बाद P.H.E विभाग के कर्मचारी आये थे और कहा था कि बारिश खत्म होने के बाद नलकूप या बोरवेल खनन करवा देंगे लेकिन आज तक बार बार उनको यह आश्वासन याद दिलाने के बाद भी वह नहीं हुआ है| आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों से बात कर उन पर दबाव डालें जैसा आपने पहले भी किया था P.H.E विभाग@09424252366, कलेक्टर चुरेन्द्र@ 9893509012, S.D.M.@9424166557, C.E.O साहब@9406128383.कैलाश पोया@9575922217.
Posted on: Jan 09, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते, किसी भी सरकारी योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल रहा है...
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बुड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल जो कि आँखों से दिव्यांग है, बता रहे है कि इन्होने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए 2-3 बार आवेदन किये लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई सरपचं,सचिव और रोजगार सहायक के आपसी विवाद के कारण ग्रामवासियों को कोई भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जैसा कि पेंशन,बीपीएल राशन कार्ड, गैस सब्सिडी,इन्द्रावास, शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जब रोजागर सहायक के पास कोई भी ग्रामवासी जाता है तो रोजगार सहायक उसे गुमराह करके भगा देता है, रोजगार सहायक@7509950023,इस नम्बर से बातचीत करके समस्या का समाधान करें| चंद्रभान@8878239161.

