आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं हमारा गाँव सड़क से जुड़ा है, हमारे यहां एक इंच भी रोड नहीं है...

ग्राम-खरिहारी, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामसिंह द्विवेदी बता रहे है कि उनके गाँव में लगभग 1000 आबादी है और रोड नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है जब उन्होंने इसके लिए आवेदन किया तो जवाब आया कि वह गाँव पहले से ही डामर रोड से जुड़ा हुआ है जबकि गाँव में एक इंच भी कोई रोड नहीं हैं. इसके लिए इन्होने C.M हेल्पलाइन में भी शिकायत किये थे पर शिकायत को क्लोज कर दिया और प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक और कलेक्टर को आवेदन किये पर उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया | कृपया इनको फोन कर मदद करें प्रमुख अभियंता@9425300296, प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक@9407021465, कलेक्टर रीवा@9425903973. रामसिंह@9826903301.

Posted on: Jan 14, 2017. Tags: RAM SINGH DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव से कई किलोमीटर तक सड़क कच्ची है बरसात के समय चलना बहुत मुश्किल होता है...

हमारे गाँव से कई किलोमीटर तक सड़क कच्ची है और बरसात के समय चलना बहुत मुश्किल होता है. सभी अधिकारी करवा देंगे कहते हैं पर कोई कुछ मदद नहीं करता बता रहे हैं ग्राम-उरावटोला, पंचायत-ताराडांड ( जमुड़ी) , ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से के साथी जसंती,खुशमारेन, राम सरला श्रीवास को जो आज उनके साथ गाँव में है. वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में 5 किलोमीटर तक रोड बहुत ख़राब है जिसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है और इनके गाँव में 300 घर है और जनसँख्या 2000 है इसके लिए इन्होने पंचायत और ब्लाक में आवेदन भी किये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है कृपया C.E.O.@9753715845 को फोन करें। सरला@8889946857.

Posted on: Jan 14, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा...सरगुजिया गीत

ग्राम-धूमाधाड़ पारा कर्चोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम एक गीत सुना रही है:
हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा-
तोके कंठा घड़े सगा मुखे माया लागे-
हे कहाँ कर डांग डूरा हे कहाँ कर बन सिरे-
हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा...

Posted on: Jan 13, 2017. Tags: Geeta Tekam SONG VICTIMS REGISTER

तोहरा से राजी न ए बलम जी...भोजपुरी गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
तोहरा से राजी न ए बलम जी-
तोहरा से राजी ना-
कि हमरा झुलनी बीन तरसवल-
बलम जी-
तोहरा से राजी ना-
बाग लगवल ना ए बलम जी-
बग़ीचा लगवल ना-
की हमरा नथुनी बिन-
तरसवल बलम जी-
तोहरा से राजी ना...

Posted on: Jan 13, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

तेदा-तेदा पार्वती दिन पसी लाता...गोंडी गीत

ग्राम-गोदना, विकासखंड-चिचोली, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से श्रीराम यादव एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि आदिवासी समाज में किस तरह लोग सुबह
सुबह उठ जाते हैं :
तेदा-तेदा पार्वती दिन पसी लाता-
फडापेन चुडूर पेन सर्री उडी लाता-
इद मावा ठाली तुन बोल मेहानुल-
इद मावा नान्दियाँ बोल मेहानुल-
तेदा-तेदा पार्वती दिन पसी लाता...

Posted on: Jan 13, 2017. Tags: SHRIRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »