नारद ने दिया है न पैगम्बर ने दिया है...राष्ट्रीय गीत
ग्राम-गढ़वय, पोस्ट-मधरी, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता देवी साकेत एक राष्ट्रीय गीत सुना रही हैं:
नारद ने दिया है न पैगम्बर ने दिया है-
जो कुछ भी दिया है वो अम्बेडकर ने दिया है-
पूजा किया था हमने तीरथ किया था हमने-
उन चारो धाम के इजदा किया था हमने-
अल्लाह के नाम से न भगने दिया है न
मुकद्दर ने दिया है जो कुछ भी दिया है...
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: REETA DEVI SAKET SONG VICTIMS REGISTER
क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का...प्रेरणा गीत
ग्राम-मनोरा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजेन्द्र सिंह मरावी एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का-
साथ देता नहीं हैं किसी का, साथ देता नहीं हैं किसी का-
माता-पिता के कर ले सेवा, राम के भजन लगा ले-
माता-पिता के कर ले सेवा, कुंड में डुबकी लगा ले...
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJENDRA SINGH MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जनगणना एक घर में बैठकर ही कर ली गयी जिससे कई पात्र सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं...
ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे है कि उनके ग्राम में 2011 में आर्थिक एक सामाजिक जनगणना की गई थी जिसमे सर्वेकर्ता ने बगैर लोगों से मिले एक घर में बैठकर सूची बना ली थी. 2011 जनगणना के अनुसार ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना में नाम जोड़ा गया है. जिसमे कई पात्र छूट गए है और अपात्र का नाम जुड़ गया है और इस योजना का लाभ ले रहे है तो उनका कहना है जो पात्र लोग है और गरीब है विधवा महिलाए है उनका नाम जोड़ा जाये | जनपद पंचायत CEO@9713607704, जिला पंचायत CEO@9425636535, कलेक्टर@9425903973, प्रधानमंत्री आवास प्रभारी@9425866826 कृपया इन्हें फोन करें. राजकुमार@8109323534.
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
तू चाँद हवा अमर दिल में सजा रखव...भोजपुरी गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
तू चाँद हवा अमर दिल में सजा रखव-
दिल में सजा रखव, मन में बसा रखव-
रहब अब न तोहरा बिन एक पल न सहब-
दिन रात तोहरा संगे-संगे हरपल हम रहब-
तन में बसा रख हब मन में बसा रखव...
Posted on: Jan 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
तन हो सुन्दर मन हो सुन्दर प्रभु मेरा जीवन हो सुंदर...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजना कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
तन हो सुन्दर मन हो सुन्दर प्रभु मेरा जीवन हो सुंदर-
कपडा सुंदर खाना सुंदर घर का हर कोना कोना सुंदर-
प्रभु मेरा आंगन हो सुंदर तन हो सुंदर मन हो सुंदर-
सोना सुंदर जगना सुंदर वाणी सुंदर गाना सुंदर...

