आदत बुरी सुधार लो हो गया भजन...भजन गीत

ग्राम-सुन्दरपुर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रामेश्वर ठाकुर बता रहे है कि उनके यहाँ पर 1 फ़रवरी 2017 से भव्य महायज्ञ लग रहा है उसमे सभी श्रदालु भक्तो को आमंत्रित होने का निमंत्रण दे रहे है उसके ऊपर आधारित एक भजन गीत सुना रहे हैं :
आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन-
मन के तरंग मार लो बस हो गया भजन-
दृष्टि में तेरे दोष है दुनिया निहारती-
रमता का आंगन आंग लो बस हो गया भजन-
आदत बुरी सुधार लो हो गया भजन...

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: RAMESHWAR THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

दूसरे के मकान में रहते हैं, बहुत गरीब हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करते करते थक गए हैं...

ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि वो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है और उनके पास स्वयं का आवास नहीं हैं और ये किराये के मकान में रहते है, इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में कई बार प्रस्ताव दिए फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और ये प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करते-करते थक गए है, दिनांक 01-12-2106 को भी आवेदन दिए थे फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुआ. जिला CEO@7089598600, कलेक्टर@8085452555, समनापुर CEO@9425898489, सरपंच@7772907696, सचिव@8223910322, रोजगार सहायक@8461080515, 8435212063. संतोष@9516071739.

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

इंदल त्यौहार में आज हज़ारों आदिवासी अपने बकरों के साथ आएंगे, रात भर खाना, नाचना चलेगा...

ग्राम-साकडी, पोस्ट+तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगढ़ अभी भील आदिवासियों का जो इंदल का त्यौहार चल रहा है जिसमे देवी देवताओं का पूजा पाठ किया जाता है, उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं वे वहां एक भील आदिवासी साथी सुरताण भाई से बात कर रहे हैं जो उनकी भीली भाषा में बता रहे हैं कि आज साकडी में होने वाले इंदल उत्सव में हज़ारों लोग अपनी बकरियों के साथ आएँगे, रात भर नाच गाना और उत्सव चलेगा, बकरी काटकर भोजन भी बनेगा। वे भीली भाषा में एक इंदल गीत भी सुना रहे हैं. वे बता रहे हैं कि यह एक बहुत पुरानी परम्परा है जो सदियों से चली आ रही है और भील आदिवासी इस उत्सव को आज भी बहुत धूमधाम से मनाते हैं. भुवन@9174623789

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

मेरी उम्र ९० वर्ष है पर मुझे अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता, बोल बोल कर अब थक गया हूँ...

ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी के साथ में आज बुजुर्ग रामसेवक पटेल है जो बता रहे है कि उनकी उम्र 90 साल की है और उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं दिया जा रहा है और इन्होने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है. वे बहुत गरीब हैं और इस पेंशन से उनकी बहुत मदद होती पर आज तक इस मदद को नहीं मिलने से बहुत दुखी हैं.आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप कृपया सचिव अच्छेलाल पटेल@9755944863, कलेक्टर@9425903973 से बात करें और यह पूंछे कि एक ९० वर्ष के बुजर्ग को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने का क्या औचित्य हो सकता है. शिवानन्द@7869992139.

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

मछुआरा स्व सहायता समिति का काम ठीक से नहीं हो पा रहा है, प्रशासन से उन्हें और मदद चाहिए...

जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि केलो जलाशय के पास में कपिल मछुवारा समिति की बैठक चल रही है. वर्ष 2013 में इस समिति को पट्टा दिया गया था 10 वर्ष के लिए और उस जलाशय का रकबा 855.785 हेक्टेयर है अभी प्रशासक अधिकारी आए हुए है और आसपास की कुछ सदस्य महिलायें हैं जो बता रही है कि उस जलाशय से 3-4 साल से को कोई फायदा नहीं हो रहा है और मछली भी नहीं मिल रही है और मछुवारा समिति की गतिविधि भी ठीक से नहीं चल रहा है, अधिकारी से अभी बातचीत चल रही है पर आप सभी सुनने वाले साथी कृपया रायगढ़ कलेक्टर@9425532330 से भी बात कर यहां की व्यवस्था सुधारने में मदद करें जिससे इन ग्रामीण महिलाओं को लाभ हो सके. राजेंद्र@9993891275.

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »