impact: Got mobile tower in our village after recording message on CGnet...
ग्राम-टिकरखुर्द, ब्लॉक-पेन्ड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम मरकाम बता रहे है कि कुछ समय पहले सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा उनके गाँव में आई थी तब उन्होंने यह सन्देशरिकार्ड कराया था कि उनके गाँव में कोई भी मोबाइल टॉवर नही होने से ग्रामीणों को फोन नेटवर्क नही मिलता था और वे बाहर किसी से बात नहीं कर सकते थे और कोई हमसे भी संपर्क नहीं कर पाटा था. रिकार्ड करने से पहले कई बार ग्रामीणों द्वारा इस समस्या को लेकर आवेदन दिए थे परन्तु उस पर कुछ नही हुआ था पर अब सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड करने के बाद गाँव में टॉवर लगाने का काम जारी है, ग्रामीणों द्वारा सीजीनेट एवं अधिकारियों को धन्यवाद्|
जगतराम मरकाम@8959903256
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: JAGTRAM MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
मोर छत्तीसगढ़ के मांटी मा बरसे बादर ले पानी...छत्तीसगढ़ गीत
ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश पंदराम, प्रमिला पंदराम और श्रीबाई पंदराम एक छत्तीसगढ़ वंदना गीत सुना रहे हैं :
मोर छत्तीसगढ़ के मांटी मा बरसे बादर ले पानी-
धान कोदो अऊ तिवरा अरसी, चना के करबो किसानी-
नगर बैईला धर के जावत हों करे बार किसानी-
हमर धान कोदो बोए बार गिरत हवे पानी-
खेत डहर तै लाबे मोर, बर धर के खाना पानी-
निदाई कोड़ाई करबो हामन खेती जम्मो काम ला...
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: RAJESH PRAMILA SHRIBAI SONG VICTIMS REGISTER
ज्ञान दवैया वीणा बजैया महिमा तोर महान...एक गीत
ग्राम-लुढू टोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम और प्रमिला पन्द्राम एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे हैं:
ज्ञान दवैया वीणा बजैया महिमा तोर महान-
सरस्वती वो दाई हम ला देना तय ज्ञान-
अंखि के मै अँधा हो गयों कान के हो गयों भैरा-
दिखय न सुनावय नही डोंगा फसे अति गहरा-
डोंगा फसे अति गहरा दाई...
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM PRAMIL PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi :17th March 2018 -
नई दिल्ली : रेलवे के 89 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ ने किया आवेदन – नईदुनिया – दुनिया में जीएसटी की दूसरी सबसे अधिक टैक्स दर भारत में – नईदुनिया – छत्तीसगढ़ : चुनावी साल में नेताओं को याद आए बेरोजगार – ETV – छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं सुकमा के ग्रामीण – नवभारत
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
Today's News from newspapers in Gondi : 16th March 2018 -
नईदिल्ली : 10 लाख से ज्यादा भारतीयों की पर्सनल जानकारी खतरे में !बैंक अकाउंट, फोन नंबर से लेकर गैस कनेक्शन तक – दैनिक भास्कर – झारखंड:आदिवासी कोई अलग धर्म या जाति नहीं, वे हिन्दूओं के ही अंग- स्वामी स्वरूपानंद – ETV – भोपाल.छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बड़े हमले के बाद बालाघाट-मंडला में हाई अलर्ट, फोर्स भेजी दैनिक भास्कर – छत्तीसगढ़ : सरकार दो माह में करे रायगढ़ के पहाड़ी कोरवाओं के मामलों का निराकरण : हाईकोर्ट – ETV
