स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन की दो कली को लेकर आठ टुकड़ा करके एक कांच के कटोरी में रख दें, 5 से 10 मिनट तक उसके बाद थोडा शहद मिलाकर सुबह शाम खाली पेट में सेवन करने से लाभ हो सकता है, ज्यादा गर्मी पड़ने पर इसका प्रयोग एक बार ही करे, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों के झड़ने, टूटने और दो मुँह होने की समस्या का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बालों के झड़ने, टूटने और दो मुँह होने की समस्या का घरेलु उपचार बता रहे हैं, नारियल का तेल 100ग्राम, जैतून का तेल 100ग्राम, बादाम का तेल 100ग्राम, आंवला का तेल 100ग्राम, अरण्य का तेल 100ग्राम लें, सभी को मिलाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद एक बर्तन में एक गिलास पानी गर्म करें और उसके ऊपर एक कटोरी में तेल रखे जब तेल हल्का गर्म हो जाये तो उसे बलों के जड़ो में हल्के हांथ से मालिश करें, प्रतिदिन या सप्ताह में तीन दिन उपयोग करने से समस्या में लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं...कविता-

कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई होली के अवसर पर सभी को होली की शुभकामनायें देते हुये एक कविता सुना रहे हैं:
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
तन भीग जाए मन भीग जाए-
कुछ ऐसे सरोबोर हो जाएं कि-
खुशी से सारा जग भीग जाएं-
हर तरफ उल्लास ही उल्लास हो-
हर तरफ उमंग ही उमंग हो-
रंगों के खेल में सब मगन हो-
नया जोश और एक नई लहर हो-
अबीर-गुलाल से भीगा हर शहर हो-
आओ हम सब-
होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
जश्न मनाए जश्न मनाए...

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: HOLI KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

यह मंदिर कैसा जहा शिक्षा में न लगे पैसा ...बाल कविता-

मालीघाट मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
यह मंदिर कैसा जहाँ शिक्षा मिले न लगे पैसा-
मुफ्त में मिले ज्ञान लेके बनो महान-
बोलो क्या है ??.. स्कूल हा-
मिला एक अधिकार, बच्चो को साचा प्यार-
बच्चे १४ बरस के बच्चे न शिक्षा को तरसे ...

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

न छूटे दोसादारी हमार तो...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं:
सुन लो मोर कविरा न-
न छूटे दोसादारी हमार तो-
न छूटे गाँव छुलकारी-
सुन लो मोर कविरा न-
न छूटे दोसादारी हमार तो-
न छूटे गाँव छुलकारी...

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: ANUPPUR HOLI KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »