Impact : राशन नही होने से लॉकडाउन का पालन करना मुश्किल हो रहा था, अब राशन मिल गया है...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही थी |जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही थी | और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, अब उन्हें राशन मिल गया है सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7566211659.
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: पुणे महाराष्ट्र लॉकडाउन में फसे थे खाने के समस्या हो रही थी... खाना अब मिल गया है
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राहुल यादव बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उसमे रीवा जिले से महाराष्ट्र के पूना जिले के खंडे नगर कॉलोनी में फंसे हैं, ये जगह बाघरोली मार्ग पर है, उनको खाने के लिये राशन की समस्या हो रही है, जिस कंपनी में वे काम करते हैं उससे मदद नहीं मिल रही है, वे अपने गाँव आना चाहते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण नहीं आ सकते हैं अब उन्हें खाना मिल गया है साथी सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9527299894.
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
तूफान आने से पोल से घर तक जाने वाला बिजली का तार टूट गया है, 1 माह से घर में बिजली नहीं है...
ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेन्दुनी, तहसील-जबा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी
बता रहे हैं कि आंधी तूफान आने से पोल से होकर उनके घर तक जाने वाली तार टूट गयी है जिसके कारण 1 माह से बिजली नहीं है, विद्युत विभाग से बात करने पर आज कल करते हैं इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड करते हुये सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. AE@9479847067, JE@8458996977, लाईन मैन@7470531819. (166907)
Posted on: May 12, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM MP REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
Impact:15-20 लोग है लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या थी, अब खाना मिल गया है...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया था| अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नम्बर@ 8109126424.
Posted on: May 11, 2020. Tags: (CG) CORONA IMPACT STORY Raipur SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 6 महीने पहले गोवा में काम करने गए थे, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी. अब खाना मिल गया है...
रामधनी चौधरी जो जिला बस्ती उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं अपने साथी श्यामसुंदर से बात कर रहे हैं जो मडगांव गोवा में फंसे हैं वे कह रहे हैं 6 महीने पहले गोवा में काम करने गए थे | लॉकडाउन के बाद काम नहीं है पैसे नहीं है कोई मदद नहीं मिल पा रही है वे लोग 4 लोग हैं, वे इस समस्या को सीजीनेट में मदद की अपील किया | अपील करने के कुछ दिनों बाद इस समस्या का समाधान हो गया है| वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9026873462.
