छत्तीसगढ़ से पीलीभीत के लिए 37 लोग साईकिल पर निकले हैं अभी डिंडोरी मध्यप्रदेश पहुंचे हैं...
गाड़ासरई जिला-डिंडोरी लान्गेर रोड से संतोष अहिरवार के साथ सोनू, भिलाल बता रहे है वे लोग उत्तरप्रदेश के ग्राम-केसरपुर कला, तहसील-पूरनपुर, पीलीभीत जिले के रहने वाले है कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ में गन्ना काटने आये थे 5 महीने पहले जो पैसे कमाये थे वो भी ख़तम हो गए है लॉकडाउन के कारण फंस गए थे कवर्धा से तीन दिन हो गया साइकिल से 37 लोग भूखे प्यासे गिरते पड़ते जा रहे है बहुत परेशान हो गए है कई बीमार हो गए हैं इसलिए उन लोगो का कहना है कि जाने के लिए कोई व्यवस्था कर देते थे अच्छा होता | इसलिए साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनके घर तक जाने के लिए व्यवस्था कराई जाए कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 : संपर्क नम्बर@8588635614, 7054746910.
Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SONG UP VICTIMS REGISTER
पुणे : 2 महीने से लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
विनोद भीमराव जादव बता रहें है कि वे शोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले है लोकडाउन के कारण 2 महीने से वागोली प्रियंका नगरी सर्वे नम्बर 1339 पिन कोड 412207 पुणे में फंसे हुए उनके परिवार में 5 लोंग है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से संपर्क करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8378935064. (166547)
Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER VINOD BHEEMRAO JADAV
लॉकडाउन में परिवार के लिये भोजन व्यवस्था करने में समस्या हो रही है...मदद की अपील-
ग्राम-खेड़ागाँव, पोस्ट-वाड़ीबोलाई, राहू रोड़, तालुका-हवेली, पुणे (महाराष्ट्र) से गोविंदहरी भाऊ भारस्कर बता रहे हैं वे लॉकडाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं, परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, परिवार में 7 सदस्य हैं, जिनके लिये भोजन व्यवस्था करने में समस्या हो रही है, मकान का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9921717102. (166650)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GOVINDHARI BHARASKAR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 2 में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें
मिनी पलामो डाल्टेनगंज थाना-पडवा, ग्राम-सरईया के रहने वाली है वे बता रही है कि वे लोग काम करने के लिए अपने परिवार के साथ 5 लोग है | नोएडा सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 2 में रहते है | लॉकडाउन के कारण फंसे गए है उनके पास खाने पीने के लिए पैसे और राशन भी नहीं है काम भी बंद हो गया है | उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है भूखे रह रहे है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या का निराकरण करने में मदद करें:9006650778. 7779996537. (166577)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MINI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण उधमपुर, जम्मू में फंसे है, राशन नहीं है खाने की बहुत समस्या हो रही है...
अमर सिंह अनूपपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले है और बता रहे है कि वे लोग काम करने के लिए 6 माह पहले रामनगर, जिला-उधमपुर जम्मू गए थे | लॉकडाउन के कारण वहीँ फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है वे 25 लोग है, जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) और बिलासपुर के भी कई साथी हैं | पैसा ख़त्म हो गया है खाने की बहुत समस्या हो रही है पर काम बंद है और किराए का खर्च बढ़ रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि घर पहुंचवाने में भी मदद करें | पर पहले उनका अनुरोध है कि अधिकारियो से बात करके उन्हें राशन दिलवाने में मदद करें | संपर्क नम्बर@8082647942.(166533)
