गोंडी गीत : गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नानो वया...
ग्राम-कोतानेमलि पेटा, पंचायत-दासवारम, मंडल-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकं प्रसाद आदिवासी गोंडी में एक गीत सुना रहे हैं:
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नानो वया-
नानो बोरिग वेंडे ईवोड़ नानो वयालि वै नानो वया-
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नानो वया-
नानो रोड मेंडे गोडम नानो वयालि वै नानो वया-
गाड़ा पंडीने माया वाडा वयाली वै नानो वया-
नानो कमाई ऊड के दूरम नानो वयालि वै नानो वया...
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH MADKAM PRASAD SONG
स्वास्थ्य स्वर : मुह में छालें का होने पर घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी मुह में छालें का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला को एक एक चम्मच गुनगुने पानी से दिन में 2 बार खाना खानें के बाद सेवन करें, और मुह में लगाने के लिए चमेली का 8-10 पत्तों को साफ धुल करके मुह में चबायें और मुह में चारों तरफ घुमा कर मुह से निकाल दें लगतार 3 दिन तक करने से लाभ होता है.
परहेज : मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे. एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: HAILTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देवी भक्तिगीत : हमको भी देना सुहाग महारानी...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रहें है:
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें सीता मैया रामा मिले बार-बार-
जैसे सुहाग दियें राधा मैया कृष्णा मिलें बार-बार-
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें गौरा मैया को भोला मिलें बार-बार
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी...
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MP MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...गारी गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं-
काहे की सब्जी बनाऊ मोरे लाल-
लौकी बनाऊ मेरी डौकी लगत है-
आलू बनाऊ मेरी सालू लगत है-
भाजी बनाऊ मेरी आजी लगत है-
कटहल बनाऊ बड़ी अटहल लगत है-
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKNI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दमा, श्वास, अस्थमा रोग का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दमा, श्वास, अस्थमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं. पीपल का पके हुए फल को छाव में सुखा कर के पीस कर चूर्ण बना कर रखें. लगातार सुबह शाम खाना खानें के बाद 21 दिन तक ताजे गुनगुने पानी से सेवन करें.
मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे : एच डी गांधी@9111061399.
