हमारे गाँव में 3 साल से ट्रांसफार्मर जला हुआ है दूर से तार खींचकर किसी तरह बिजली जलाते हैं...

ग्राम-डिडवापानी, पंचायत-जमुड़ी, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविकांत शाह पंद्रे के साथ गाँव के साथी पिंटू सिंह परिहार बता रहे है कि उनके गाँव में तीन साल से एक ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसकी शिकायत उन लोगों ने विद्युत विभाग के पास कई बार किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है और सब लोग चोरी छुपे दूर से लाइन खींचकर लाईट जलाते है तो इनका कहना है कि इनके गाँव में बिजली लग जाती तो बच्चो को भी पढने लिखने में सुविधा होती विद्युत विभाग@8224836247, जिला पंचायत CEO@9753725845, सरपंच@ 9753644547, अधिक जानकारी के लिए गाँव के साथी राधेश्याम@8982541404.रवि@8602008777.

Posted on: Jan 21, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

सबसे अच्छी प्यारी मम्मी, सारे जग से नियारी मम्मी...माँ पर कविता

ग्राम-बेलकच, थाना-रमकोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता पटबंदी एक कविता सुना रही हैं:
सबसे अच्छी प्यारी मम्मी, सारे जग से नियारी मम्मी-
नौ महिना कोख में पाला दसवे महीने में दुनिया दिखाया-
अपने गोद में हमको सुलाया आप ने हमको धुप से बचाया-
छोटे थे तब दूध पिलाया दांत उगे तब अन्न खिलाया-
उंगली पकड़कर चलना सिखाया स्कूल में हमारा शिक्षा करवाया-
खिला पिलाकर स्वास्थ बनाया क ख ग घ पाठ पढ़ाया...

Posted on: Jan 21, 2017. Tags: SEETA PATBANDI SONG VICTIMS REGISTER

अवा रे-अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे...झारखंडी लोकगीत

झारखण्ड से हेमंत टोप्पो एक गीत सुना रहे है. इस गीत के माध्यम से वे किसान भाई-बहनों
को खेती करने के लिए आमंत्रित कर रहे है:
अवा रे-अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे-
रे अवा सोना रूपा हिरा-
अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे-
मुर्गा बोले मुर्गा बोले-
मुर्गा बोले उठ तो किसान रे-
खेत बारी चालू करब नर नारी काम रे-
गावं के गोरी गावं के गोरी-
गावं के गोरी निहर निहर कटे लागल धान रे-
हाथे हसुवा धरी पावे है शान रे...

Posted on: Jan 20, 2017. Tags: HEMANT TOPPO SONG VICTIMS REGISTER

मोर गाँव के तीर मा बहे खेलो नादिया आ-आ-आ...आंचलिक गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक आंचलिक गीत सुना रहे हैं:
मोर गाँव के तीर मा बहे खेलो नादिया आ-आ-आ-
नादिया के तीर-तीर हावे वो झरिया गोडा झरिया-
जड़ा माति पत्रा एती पतमा खाकर झमो आके नहावे...

Posted on: Jan 20, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

आज मेरे मोहिया ने आयो रे जिया जल गए हमार...चिट्कुला लोकगीत

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुरदेव प्रसाद देहाती एक चिट्कुला लोकगीत सुना रहे हैं:
आज मेरे मोहिया ने आयो रे जिया जल गए हमार-
साँस लगी उक्का न नांद लगे बीडी
हमरा ला लयो सिगरेट हो जिया जल गए हमार...

Posted on: Jan 20, 2017. Tags: SONG SURDEV PRASAD DEHATI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »