Impact: Hospital admitted and treated well after report on CGnet, thanks...
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि बाबूलाल मोटरसायकल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसके कारण उनको बजाग अस्पताल लेकर गये थे जहाँ से बाबूलाल को भगा दिया गया था | उसके बाद जिला अस्पताल डिंडोरी में ले जाया गया और कडकडाती ठण्ड मे पीड़ित व्यक्ति परेशान होता रहा| उसके बाद सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया गया जिसके कारण अस्पताल प्रशासन से सीजीनेट के साथियों द्वारा दबाव डालने पर बाबूलाल का इलाज बहुत अच्छे से किया। बाबूलाल के जंघा और पैर मे चोट आई थी. संतोष अहिरवार इसलिए सीजीनेट के साथियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन एवं कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दे रहे है. संतोष अहिरवार@9516071739
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
तोर रचे रामायण तुलसी बड़ा जोर हो गए रे...धार्मिक गीत
ग्राम-ताराडांड, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी एक धार्मिक गीत सुना रहे हैं:
गाँव शहर और गली शोर म शोर हो गए रे-
तोर रचे रामायण तुलसी बड़ा जोर हो गए रे-
हिंदी के मान स्वर लिखे है तुलसी ज्ञानी-
गाँव-गाँव में बिकराये गा के राम कहानी-
भव-सागर भर जाये भर ये शोर हो गए रे...
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: Babulal Singh Neti SONG VICTIMS REGISTER
पिछले साल मार्च में हमारे घर जला दिए गए थे तब से हम भटक रहे हैं, पुलिस मदद नहीं कर रही है...
ग्राम-खम्बा, पोस्ट-वालपुर, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगड के साथ विक्रम सिंह है जो बता रहे है कि पिछले साल मार्च में एक घटना हुई थी जिसमे दो मकानों को जला दिया गया था और उन परिवारों को खेती भी नहीं करने दे रहे है और उस परिवार की जो महिला आंगनवाडी चला रही थी उसको आंगनवाडी भी नहीं चलाने दे रहे है और आंगनवाडी के अधिकारी भी उनको पैसे देने से इनकार कर दिए है. ये लोग एक साल से रास्ते पर इधर उधर भटक रहे है और खाना भी दूसरे के यहाँ खाते है. इसकी शिकायत इन्होने थाने में कई बार की है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं| कृपया कलेक्टर@8435800040, SP@7049100422 को फोन कर मदद करें. भुवन@9174920108.
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: दांतों के दर्द का घरेलू उपचार
नई बाजार, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज सामाजिक कार्यकर्ता चंदा कुमारी है जो बता रही हैं ठण्ड के समय में दांतों से सम्बंधित समस्याए बढ़ जाती है कभी दांत में कनकनाहट होती है कभी झनझनाहट और कभी काफी दर्द होता है | उसके घरेलू उपचार के बारे में वे बता रही हैं उनके पिता ने उन्हें यह बताया था कि अमरुद के पत्ते को चबाने से दांतों का दर्द कम हो जाता है. वे बता रही हैं कि यह प्रयोग वह स्वयं कर चुकी हैं और उनके कई साथियों ने इसका सफल प्रयोग किया है इसलिए वे सुझाव दे रही हैं कि ठण्ड के समय जब दांत में दर्द हो तो आपके आस-पड़ोस में अमरुद का पेड़ खोजें और उसके पत्तों को चबाएं तो हो सकता है आपको किसी डाक्टर के पास न जाना पड़े और राहत भी मिल जाए. सुनील@9162679689
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के एक तिहाई हिस्से में बिजली नहीं लगी है कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...
हमारे गाँव के एक तिहाई हिस्से में बिजली नहीं लगी है बता रहे हैं ग्राम-पंगना, पंचायत-पंगना, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सरपंच सुधार सिंह परस्ते। वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में 12 वार्ड है जिसमे से 8 वार्ड में बिजली है और 4 वार्ड में बिजली नहीं हैं, इनके गाँव में करीब 300 घर है और जनसँख्या 1200 है| बिजली नहीं होने के कारण बच्चो की पढाई लिखाई नहीं हो पाती है| इसकी शिकायत इन्होने बिजली विभाग में कई बार किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है, कृपया कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत CEO@9753725845, जनपद पंचायत CEO@9165857637, सरपंच@9589656779 को फोन करें.रविकांत शाह पंद्रे@8602008777
