हमारे गाँव में बिजली के खम्बे 4 साल से गड़े है पर तार नहीं है, ठेकेदार १० हज़ार घूस मांग रहा है...

राजेन्द्र सैयाम आज ग्राम-खरगवारा, विकासखंड-महेंद्वानी, तहसील-शाहपुरा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ हैं गाँव के साथी फूलचंद पुसाम, स्वरूप कुमार आर्मो, उदय सिंह आर्मो जो बता रहे है कि उनके गाँव में 4 साल से बिजली के खम्बे गड़े है लेकिन उनमे ठेकेदार के द्वारा केबल नहीं लगाए गए है.उनके गाँव में 25 घर है और उनमे सभी जगह खम्बे लग चुके है, इसकी शिकायत इन्होने ठेकेदार के पास भी किये थे पर वो 10 हजार रू घूस मांग रहा है. उन्होंने विद्युत विभाग के पास भी शिकायत किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| कृपया इन साथियों को फोन कर दबाव डालें सरपंच@8989079708, विद्युत विभाग J.E.@9424387037, कलेक्टर@07644234600. राजेंद्र@9424632296

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER

ओ-ओ-ओ हाय भैया डोंगरी में यार...तिरंगा गीत

ग्राम-आमाडोंगरी, पोस्ट-ककैया, थाना-बमनी बंजर, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से रमाकांत कुमरे एक तिरंगा गीत सुना रहे है :
ओ-ओ-ओ हाय भैया डोंगरी में यार-
लहर-लहर लहराये तिरंगा डोंगरी म रे-
तीन रंग के झंडा बने है केसर-
हरा सफेद भैया केसर हरा सफ़ेद-
बीच में है बड़ा निशानी व् भारत के-
भेद भैया डोंगरी म रे...

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: RAMAKANT KUMRE SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रेला रे रे रेला...गोंडी शादी गीत

तहसील-धनौरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से अनीता एक गोंडी गीत सुना रही है जो शादी के समय गाया जाता है:
रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रेला रे रे रेला-
कयों कयों केइता नाक डंगूड मेटा ते जिल्यो ऐन्दी ता-
वायेना झम सोंयेना नाक डंगूड मेटा ते जिल्यो ऐन्दी ता...

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

भूख के साथ इन्टरनेट फ्री है...गणतंत्र दिवस पर कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे है:
फ्री इंडिया रिपब्लिक इंडिया-
भूख के साथ इन्टरनेट फ्री है-
मौत पर एंड्राइड मोबाईल फ्री है-
कैशलेश जमाने में...
बेरोजगारों के लिए दारू फ्री है-
किसानों के लिए हनीमून फ्री है-
स्वच्छ भारत में...
इंसानी मौत पर मुआवजा फ्री है-
जानवरों के लिए सुल्तान फ्री है-
साक्षरता के साथ ....
स्कूलों में भैस फ्री है-
बच्चों के लिए गोबर टैक्स फ्री है-
समानता के दौर में....
महिलाओं के लिए अंग प्रदर्शन फ्री है-
नेताओं के लिए चकला घर फ्री है-
मुक्त भारत में...
अय्यासी के लिए निरोध फ्री है-
सौदे के लिए काला कोट फ्री है
प्रगतिशील भारत में ...
दलाली के लिए पटवारी फ्री है-
प्रधान के लिए घोटाला फ्री है-
विकसित भारत में...
हिन्दू-मुस्लिम का व्यापार फ्री है-
बिक्री के लिए सेना का जवान फ्री है-
गणतंत्र पर...
लोकतान्त्रिक अपराध फ्री है-
लोकतान्त्रिक अपराध फ्री है...

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

हम एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, गंदा पानी पीते हैं, बीमार पड़ते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जन जागरूकता यात्रा ग्राम -लोहगढ, तहसील-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से सगनशाह मरकाम जी हैं,उनके साथ गांव के साथी रामकिशोर ,रामरतन ,शिवकुमार जी हैं जो बता रहे हैं कि उनके गाव में पानी की बहुत समस्या है पानी भरने के लिए उन्हें बहुत दूर जाना पड़ता है उन्हें साफ पनी भी नही मिलता जिससे बीमारियों के फेलने का खतरा बना रहता है,इनके गाँव में 14 वार्ड हैं और जनसँख्या 4000 हैं, घर 500 हैं इन्होने कई बार सरपंच,सचिव के पास शिकायत भी किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कलेक्टर@9425903473, विधायक@ 8120867999, CEO@9926355355.मरकाम@7024840167

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: SONG Saggan Shah Markam VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »