छत्तीसगढ़ से पीलीभीत के लिए 37 लोग साईकिल पर निकले हैं अभी डिंडोरी मध्यप्रदेश पहुंचे हैं...
गाड़ासरई जिला-डिंडोरी लान्गेर रोड से संतोष अहिरवार के साथ सोनू, भिलाल बता रहे है वे लोग उत्तरप्रदेश के ग्राम-केसरपुर कला, तहसील-पूरनपुर, पीलीभीत जिले के रहने वाले है कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ में गन्ना काटने आये थे 5 महीने पहले जो पैसे कमाये थे वो भी ख़तम हो गए है लॉकडाउन के कारण फंस गए थे कवर्धा से तीन दिन हो गया साइकिल से 37 लोग भूखे प्यासे गिरते पड़ते जा रहे है बहुत परेशान हो गए है कई बीमार हो गए हैं इसलिए उन लोगो का कहना है कि जाने के लिए कोई व्यवस्था कर देते थे अच्छा होता | इसलिए साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनके घर तक जाने के लिए व्यवस्था कराई जाए कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 : संपर्क नम्बर@8588635614, 7054746910.
Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SONG UP VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में काम नहीं तो भोजन की दिक्कत, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भानमती बता रही हैं कि लॉकडाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं तो भोजन की समस्या हो रही है उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन लेने गये थे, तो उन्हें राशन नहीं मिला, राशन दूकान वाले ने बोल दिया है कि राशन कार्ड नहीं है तो राशन नहीं मिलेगा परिवार में 6 सदस्य हैं, लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354453052. सरपंच@9753644547.
Posted on: May 08, 2020. Tags: ANUPPUR BHANMATI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
सरगुजा जिले के 30 लोग डिंडोरी में लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है...
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ छोटू बाबा गिरी बता रहे है कि वे 30 सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और डिंडोरी जिला मध्यप्रदेश में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है | वे लोग घर भी जाना चाहते है लेकिन जाने के लिए कोई साधन नहीं है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनको घर पहुँचाने में मदद करें: डिंडोरी कलेक्टेड@07644234600, 07644234171. संपर्क नम्बर@8462091871. (166409)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CHOTU BABA GIRI CORONA PROBLEM DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
अईसन आ गये बीमारी हो...कोरोना गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक कोरोना गीत सुना रही हैं:
अईसन आ गये बीमारी हो-
मन भूल गया मन भूल गया-
काम करिहा करी लड़िका खाली-
कैइसे के करी अपन गुजारा हो-
मन भूल गया रे मन भूल गया-
खाना खरचा ख़तम रह जायेब-
मन भूल गया मन भूल गया...
Posted on: May 06, 2020. Tags: CO MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली की समस्या है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं...
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमृतलाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली चालू की गयी थी लेकिन लाईट 3 दिन तक जली है, उसके बाद बंद हो गयी है, जो केबल लगाया गया था, उसे निकालकर दूसरी जगह लगा दिया गया है, वहां पर जितने पोल लगाये गये थे सभी गिर चुके हैं, ट्रांसफ़ॉर्मर गिर चुका है लेकिन उसकी कोई जाँच नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752702921. JE@9425807257. (166458)
