घो घो रानी ,घो घो रानी...बाल खेल गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक खेल गीत सुना रहे हैं:
घो घो रानी, घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी, घो घो रानी-
घुट्टी भर पानी, घुट्टी भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
ठेहुना भर पानी ठेहुना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
डाँर भर पानी डाँर भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
कितना भर पानी कितना भर पानी-
घो घो रानी घो घो रानी-
गर्दन भर पानी गर्दन भर पानी...

Posted on: Jun 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे...गजल

ग्राम-भेडाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश कुमार एक ग़जल सुना रहे है :
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे-
तुम्हारे बस में अगर हो तो, मुझे भूल भी जा-
खुदा के पास जो मालिक हो, बात वा ना लगे-
मै एक शाम चुरा लू, अगर बुरा न लगे-
तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा, सुहाना लगे...

Posted on: May 30, 2017. Tags: SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

आशा का दीप हर दम, मन में जलाए रखना...कविता -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार युवा कवि श्रवण कुमार की एक कविता सुना रहे है :
आशा का दीप हर दम, मन में जलाए रखना-
बदलेगा फिर जमाना, हिम्मत बनाए रखना-
तूफ़ान क्या दरिया क्या, दीवार या पर्वत क्या-
बस अपने इरादों को, पत्थर बनाए रखना-
जब मौत हक़ीकत है, जब मौत है सच्चाई-
फिर मौत से क्या डरना, क्यों सर झुकाए रखना...

Posted on: May 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

चूहे द्वारा लोहे खाने की कहानी -

ग्राम-गोविन्दपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविन्द कुमार यादव एक कहानी सुना रहे है-चूहे कैसे खा गए लोहा : एक कारीगर को कुछ दिनों के लिए बाहर जाना था तो उसने अपने लोहे के औज़ारो को एक व्यापारी के यहाँ रखा और लौटने पर जब माँगा तो व्यापारी ने बोला तुम्हारा सामान चूहे खा गए तो कारीगर चुप रहा. फिर एक दिन वह व्यापारी के पुत्र को लेकर नदी में नहाने गया लौटने पर बोला लड़के को चील ले गया | राजा के पास मामला पहुंचा राजा बोला चील कैसे लड़के को ले जा सकती है तो कारीगर बोला महाराज जैसे चूहे लोहा खा सकते है, व्यापारी को औज़ार लौटने पड़े कारीगर ने भी उसके पुत्र को लौटाया | अरविन्द कुमार यादव@9617563590

Posted on: May 30, 2017. Tags: ARVIND KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हम दो परिवार राशन कार्ड बनवाने के लिए दो साल से चक्कर लगा रहे हैं कोई मदद नहीं कर रहा है...

ग्राम-मानखाप, पोस्ट-उषानारायणपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से दिनेश कुमार चौधरी
बता रहे रहे है कि गाँव में सभी लोगो के राशनकार्ड बन गए है केवल दो लोगो के नही बने है इसको लेकर दिनेश कुमार व उमेश कुमार चौधरी कई बार मुखिया के पास गए लेकिन नही बना रहे है. वार्ड कमिश्नर को भी बोला है लेकिन उनका कहना है अब सर्वे हो चुका है अब नही होगा, मुखिया के पास गए तो वह कहता है ये कागज़ लाओ, बार-बार कागज़ देने पर भी नही बन रहा है सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि गरीबो का राशनकार्ड बन सके | मुखिया डबल सिंह@9973671477, रविन्द्र यादव वार्ड कमिश्नर@7079371209. दिनेश कुमार@7873576087.

Posted on: May 30, 2017. Tags: DINESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »