दिल लगा लिया है, दिल लगा लिया है...गोंडवाना गीत
ग्राम-निवसा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मेवालाल टेकाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गजब की दुनिया बनी है की-
जरा सोचे इस जहाँ पे रहने वाले-
अरे कल हम तुम नहीं रहेंगे-
गोंडवाना में दिल लगा ले-
दिल लगा लिया है, दिल लगा लिया है-
मैंने गोंडवाना से, मैंने गोंडवाना से-
मेरे अंग-अंग में दूध है गोंड का-
मेरे कण-कण में दूध है गोंड का-
अन्न खाया है मैंने गोंडवाना का-
दिल लगा लिया है...
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: MEWALAL TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली है पर 9 महीने से ट्रांसफार्मर खराब है कृपया अधिकारी को फोन कर मदद करें...
ग्राम-रटगा, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से बंसल सिंह पोया बता रहे है कि इनके गाँव में बिजली विभाग के द्वारा बिजली तो लगा दिया गया है लेकिन ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है 8-9 महीने पहले से और अब भी लोग वैसे ही अँधेरे में रह रहे हैं. इसकी शिकायत इन्होने जनसमस्या निवारण शिविर एव जिला पंचायत एवं इंजीनियर साहब के पास भी किये थे फिर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया कलेक्टर@9424244616, जिला C.E.O.@9424158990, विधुत विभाग अधिकारी @9425239615 को फोन कर उन पर दबाव डालकर मदद करें। बंसल पोया@9977859491
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: BANSAL SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
कहता है दिल मेरा धन्यवाद प्रभु...धन्यवाद गीत
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से जेवियर एक्का एक धन्यवाद गीत सुना रहे है:
कहता है दिल मेरा धन्यवाद प्रभु-
किये तूने कार्यवाहन मेरे प्रभु-
तूने दिया एक जीवन नया-
लाखों का धन्यवाद मेरे प्रभु-
कहता है दिल मेरा धन्यवाद...
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER XAVIER EKKA
हे भउजी हम लेबई चुड़ीदार कंगना... जन्मदिन बधाई गीत
सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से बच्चे के जन्म के समय गाया जाने वाला बधाई गीत भोजपुरी भाषा में सुना रहे हैं:
हे भउजी हम लेबई चुड़ीदार कंगना-
बेटा के जनम भेल मन हरसाएल-
देखी के ओकरा जीआ जुराएल-
घुमी – फिरी आएब फेर राउर अंगना, हे भउजी-
लहंगा आ साड़ी हम किच्छिओ न लेबई-
बउआ के रउआ हम छुए न देबई-
जुग-जुग जिओ लल्ला भइआ के अंगना , हे भउजी-
बिछिआ आ पाएल संग टिका हम लेबई-
नओलखा हीरा के हार हम लेबई-
तब छोरब हे भउजी राउर हम अंगना,हे भउजी-
रेडियो आ टीवी हम किच्छिओ न लेबई-
भइआ के बउआ न गोदिओ मे देबई-
झुमका के संग लेबई ,नेग जोग अंगना...
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Chhattisgarh in Sargujiha language: 28th January 2017...
Today Mamta Rajwade and Mahaveer Singh Pawle are presenting a Bultoo Radio Program in Sargujiha languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
