कहाँ गया वो अचानक पता लगे उसका...ग़ज़ल
मालीघाट मुजफ़्फ़रपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गजल सुना रहे है:
कहाँ गया वो अचानक पता लगे उसका-
या कोई छाप या फिर नक्श ए पा मिले उसका-
मैं खामवाह उसे बेवफा समझता रहा-
वो दुनियादार हैं मौला भला करे उसका-
मैं चाहता हूं वहाँ बेघरो की बस्ती हो-
वो चाहता है मकबरा बने उसका-
मैं कैद ए जिद हूं मना ले कोई मना ले-
वो जा रहा हैं कोई रास्ता रोक ले उसका-
वो शख्स जिसने बनाए किले महल उसका-
वो दर ब दर कहीं आसरा बने उसका...
Posted on: Jan 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया...गीत
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे है:
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया-
पहला खिलाड़ी है बीजेपी पार्टी-
पहला खिलाड़ी है कांग्रेस पार्टी-
दूसरा खिलाडी है बीजेपी पार्टी-
आदिवासी मन ला यहल काम कर दिया-
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल...
Posted on: Jan 29, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारी कह रहे हैं पहले शौचालय बनाओ फिर मदद मिलेगी, अगर पैसे होते तो पहले ही न बनवा लेते...
ग्राम-रगदा, पोस्ट-ककरिया, थाना+तहसील-चितरंगी, जिला-सिंगरौली, (मध्यप्रदेश) से रामकृष्ण सिंह बता रहे है कि सरपंच अपने समर्थकों के घर पर ही कुए, नल और शौचालय बनवा रहे है और अन्य को आवेदन भी नहीं डालने देते और कहते है कि पहले शौचालय बनवाओ फिर आवेदन करो. लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं हैं कि शौचालय बना सके.इन्हें शौच करने के लिए 1 किलोमीटर दूर जंगल में जाना पड़ता है. इसके लिए इन्होने सबके पास शिकायत किये थे और कलेक्टर के पास जनसुनवाई में आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ. कलेक्टर@07805234541, CEO@07805233201, SDM@07805233306, 8989637961. रामकृष्ण@7898822844
Posted on: Jan 29, 2017. Tags: RAMKRISHNA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मन करता है सूरज बनकर आसमान में दौड़ लगाऊं...कविता
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे है:
मन करता है सूरज बनकर आसमान में दौड़ लगाऊं-
मन करता है चंदा बनकर सब तारो पर हक़ दिखाऊं-
मन करता है बाबा बनकर घर में सब पर दोस जमाऊं-
Posted on: Jan 29, 2017. Tags: AKLESH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझ पे दिल कुर्बान...देशभक्ति गीत
जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से अंजली एक्का एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
ऐ मेरे प्यारे वतन-
ऐ मेरे बिछड़े चमन-
तुझपे दिल कुर्बान-
तू ही मेरी आरजू है-
तू ही मेरी आबरू-
तू ही मेरी जान...
