जगह न होने के कारण जंगल में बाजार लगता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कैलाश जी जगरनाथपुर की बाजार बैठने के स्थान परेशानी की और ध्यान आकर्षित कर रहे है| इस गाँव में बाजार बस्ती में न होकर जंगल के बीच में रखा गया गया है| इस गाँव के आस-पास 4-5 अन्य गाँव के लोग भी आते है| इस जंगल में लोगों का आवा जाई कम होती है| साथ ही खतरे की भी आशंका बनी रहती है| इस बात को एसडीएम जी व कलेक्टर जी तक बात पहुचाई जाए ताकि बाजार स्थान में परिवर्तन कर सकें| इससे गाँव वालों को भी परेशानी नहीं होगी और बाजार व्यवस्था ठीक से चलेगी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या को हल कारने में मदद करें| संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG KAILASH POYA MARKET PLACE PRATAPPUR SURAJPUR PROBLEM

सीसी रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में कीचड़ हो आता है, चलने में परेशानी होती है, कृपया मदद कर

मानुराम मंडावी, ग्राम-पुसपाल, पंचायत-पालम, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव के लुंडापारा में रोड कि बहुत समस्या है| लोगों के आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587271006, कलेक्टर@8488956694, सीइओ@8889251366.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM

पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-स्कूलपारा पंचायत-चिड्पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बोटि मरकाम बता रहे हैं| पेंशन नहीं मिलने का कारण इनकी उम्र आधार कार्ड में 60 से काम है | इनकी उम्र लगभग 70 साल है और बुजुर्ग है लेकिन इसकी आधार कार्ड के अनुसार इसका उम्र 60 साल से कम बताया जा रहा हैं |सरपंच सचिव से बात हुई किन्तु उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में उम्र काम इसलिए नहीं मिलेगा| बोटि मरकाम काफी बुजुर्ग हैं वास्तविक में उसका उम्र 70 साल से अधिक हैं| इसका पेंशन मिलने के लिए इंनके आधार कार्ड को सुधारने की आवश्यकता है| कृपया मदद करें| सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, संपर्क नंबर@9407664502.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: सहायक आरक्षक का पद मिला है और कोई सहायता नहीं मिला है...

मानकु कवासी, ब्लाक-पखानजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं वे नक्सली संगठन में कार्यरत थे| कुछ समय बाद इन्होंने पुलिस के पास आकर आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों ने घर से भगा दिया और नक्सलियों के डर से अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| इन्हे सरकार की और से सहायक आरक्षक का पद मिला है, और कोई सहायता नहीं मिली है| इनका कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, जमीन की आवश्यकता है इसके लिए इन्होंने आवेदन भी दिया है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नबर@9479158309.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सलियों ने परेशान किया करते थे, डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...

ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजना साथ में गांव की ग्रामीण बता रहे हैं गाँव में नक्सलियों ने इन्हे तंग करना शुरू कर दिया|नक्सलियों की इस बरताव से तंग आकर इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए|इनका कहना है कि सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं में इनको कुछ भी नहीं मिल पाया है|यदि तबीयत ठीक नहीं होती है तो अस्पताल जाकर ठीक करा लेते हैं किन्तु ये सुविधाएं नहीं होगी तो जीवन कैसे गुजरेंगे|इनकी सरकार ए अपील है कि घर या जमीन मिल जाती तो इन्हे रहने में आसानी होती|

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKARE MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »