प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल नही, छोटे बच्चे बाहर निकल जाते हैं, दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है...

पूड़बे पारा, पंचायत-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से प्राथमिक शाला के अध्यापक हरीराम बता रहे हैं कि शाला में बाउंड्रीवाल नही बना है. जिसके कारण डर बना रहता है, क्यूंकि छोटे-छोटे बच्चे बाहर निकल जाते हैं, सड़क के किनारे होने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है. इसके लिए कई बार उन्होंने सरपंच एवं जनपद पंचायत में आवेदन दिया है पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है | ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बर पर अधिक बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:शिक्षा विभाग@9406278336, C.E.O.@9165689001. कलेक्टर @9826443377. हरीराम@961769090

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: HARI RAM SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के जंगल जंगल घूम...बाल कविता

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भूक्लुराम पंदराम के साथ कक्षा दूसरी की छात्रा चांदनी पंदराम है जो एक बाल कविता सुना रही है:
छत्तीसगढ़ के जंगल जंगल घूम-
चाचा जी ने दूरबीन लेकर साथ में-
दूर-दूर की चिड़िया दिखती-
उनको अपने पास में-
ऊँची पेड़ पर चढ़के देख एक तेंदूआ नीचे...

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: CHANDNI PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

हे रे माधवजड़ी भाग जाऊं...सरगुजिया ठेठ कर्मा गीत

पंचायत-सेमराकला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संधुराम एक ठेठ सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे है:
हे रे माधवजड़ी भाग जाऊं-
खोजाला-खोजाला नहीं पाबे-
देखेला मले रे माधवजड़ी-
खोजाला-खोजाला नहीं पाबे...

Posted on: Apr 01, 2018. Tags: SANDURAM SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

कारी मैना वो, कारी मैना वो...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कारी मैना वो कारी मैना वो-
कोन जंगल कोन झड़ी खोजें तोला वो-
दिन भर सुरता आथे सूतेले सपना वो-
का होगे हवय रानी मोला-
मन ला मिलाके रानी झन करबे बिरान-
मर जाए नहीं तो तोरो दीवाना राजेश-
ये पंदराम तोला खोजूं कहाँ वो...

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got worker in our Child development center after CGnet report...

ग्राम पंचायत-टीकरखुर्द, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम एतराम बता रहे हैं उनके गांव में एक आंगनवाडी भवन है, जिसमे कर्मचारी नही होने से बच्चो की पढाई और देखरेख ठीक से नही हो पा रही थी, जिसके निराकरण के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई कारवाही नही हुई थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट यात्रा के दौरान सीजीनेट में रिकार्ड कराया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया, जिससे बच्चो की पढाई और देखरेख अभी अच्छे से हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जो लोगो की मदद करते हैं| जगतराम एतराम@8959903256.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: JAGATRAM EATRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »