पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित परिवार हैं, रोजगार नही है गरीबी से परेशान हैं...
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से कल्पना पिता नागेश सिंग बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं| कई बार उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई है| नक्सलियों ने उन्हें जंगल में मीटिंग के लिए बुलाते थे, नही जाने पर गाँव में आकर बहुत परेशान करते थे| अभी बीजापुर में हैं यहाँ सरकार हमें कोई मदद नही कर रहा है| हमारा राशन कार्ड नही है, हमारे लिए दैनिक काम, रोजगार नही है, वे सरकार से मदद की अपील कर रहे कि नक्सल प्रभावित परिवार को सहायता दिलाने में मदद करें|
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
तेरा लहू बड़ा किमती हैं प्रभु...यीशु मसीह गीत-
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चन्द्राकार यीशु मसीह गीत सुना रहें हैं:
तेरा लहू बड़ा किमती हैं प्रभु-
क्योंकि उस लहू में जो ताकत हैं-
जिससे हम पाते हैं छुटकारा-
तूने ओ लहू बहाया हैं सारी को बचाया हैं-
कभी तूने किसी से न कुछ माँगा-
कभी तूने किसी से न कुछ चाहा...(RM)
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: परिवार के साथ नक्सलियों ने मार-पीट किया इसलिए हम गाँव छोड़ दिए हैं ...
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से गोपाल कावडे बता रहे हैं कि उनके गाँव में उन्हें नक्सलियों ने उनके परिवार के साथ कई बार मार-पीट किया है, इसके डर के वजह से वे अपने गाँव छोड़कर बीजपुर में आकर रह रहे हैं, यहाँ सरकार किसी तरह का कोई रोजगार नही दे रहा है जिससे वे बहुत परेशान हैं| मजदूरी करके अपना जीवन का गुजर-बसर कर रहे हैं| वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि सरकार उन्हें दैनिक रोजगार दे जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें |
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली हिंसा से परेशान थे गाँव छोड़कर भागे हैं, सरकार नही कर रहा है मदद
कुम्हार पारा बासागुडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नारायण तिरमुर बता रहे हैं कि वे नक्सलियों के वजह से गाँव छोड़कर भागे हैं, अभी शान्ति नगर वार्ड नम्बर 7 में रह रहे हैं| ये अपने गाँव 2005 में छोड़े थे| क्योंकि हमेशा नक्सलियों ने उन्हे परेशान कर रहे थे| अभी वे मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| सरकार के तरफ से किसी तरह का कोई सहयोग नही मिल पाया है| जिससे उनके आर्थिक जीवन में बहुत परेशानी है| जबकि ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें दैनिक रोजगार दिया जाए जिससे वे परिवार चला सकें|
Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों ने 2001 में घर तोड़फोड़ किये तब से बीजापुर में आकर रहते है...
ग्राम गोमारा, पंचायत-कैइका , जिला-बीजापुर छत्तीसगढ़ से मोनिका मरावी के साथ में बेलाराम बता रहें है कि नक्सलियों ने 2001 में उनके घर को तोड़फोड़ कर दिए थे और पूरा जीतना धन सम्पत्ति था उसको भी ले लिए और उन्हें बेहोश होते तक बहुत मारे पीट भी किए होश में आने के बाद घर में जाके दिखे तो कुछ भी नहीं था 2004 2005 में फिर से उन्हें जान से मारने को कोशिश किए तब से अभी बिजापुर में आकर रह रहें है , और बन्नी मजदुरी करते है ठीक से काम भी नहीं कर पाते है नक्सलियों ने मारे है उसी का दर्द होता इसलिए काम भी नहीं कर पाते है, उनका कहना है कि सरकार के तरफ से कोई मदद मिले | इसलिये साथी मदद की अपील कर रहे है : जनपद CEO@7853220069, कलेक्टर@9977001253. (183659) MS
