हमारे गांव में बिजली कि बहुत समस्या है, अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-तिर्थुम, पुजारीपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू गावड़े बता रहे हैं उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या है| जिसके कारण उनको अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: CEO@9406016762, संपर्क नंबर@7483360043.

Posted on: Sep 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIJALI CG MANGALU GAVADE PROBLEM

1 साल पहले नरेगा के तहत पुल, सड़क बनाए लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, मदद करें...

पोड़यामीपारा, ग्राम-सर्गीगुड़ा, पंचायत- लालागुड़ा, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर, छतीसगढ़ से रानू पोड़यामी बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत 50 लोगों ने काम कर के पुलिया, डबरी और रोड निर्माण किया था। लेकिन एक साल हो जाने के बावजूद उनके मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर मजदूरी दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति- 8305195685, सरपंच- 9770486826, सचिव- 9406069269, रोजगार सहायक- 7489297080, CEO- 9406016762, कलेक्टर- 888956694.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG LABOUR LALAGUDA NREGA PAYMENT PROBLEM RANU PODIYAMI WAGES

इंदिरा आवास योजना के तहत 2018 से गांव में बन रहे सारे घरों का निर्माण अधूरा, कृपया मदद करें...

पटेलपारा, ग्राम पंचायत- बागमुंडी पनेड़ा, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से बीड़ूराम बता रहे हैं कि 2018 से उनके गांव में इंदिरा आवास योजना के तहत बन रहे सारे घरों का निर्माण अधूरा पड़ा है। उसमें कुछ विधवा महिलायें भी हैं। सरपंच, सचिव व सीईओ को शिकायत किये हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों पर बात कर आवास पूरा करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर- पीड़ित व्यक्ति@8720848916, सरपंच@6269510062, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Sep 16, 2021. Tags: AAWAS BAGMUNDI PANEDA BASTANAR BASTAR BEEDURAM CG HOUSE PROBLEM

पुल के अभाव में राशन लेने के लिए नाव से 14 किमी जाना पड़ता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत- मंगनार, ब्लॉक- दंतेवाड़ा, जिला- दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ से ग्रामीण बता रहे हैं कि माड़ी नदी को पार करने के लिए पुल के अभाव में उन्हें राशन के लिए 14 किमी नाव से जाना पड़ता है। वे बता रहे हैं कि उन्हें पिछले पांच महीने से राशन नहीं मिला था। बारिश के दिनों में लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस संदर्भ में गाँव के लोगों ने सरकार को आवेदन भी दिया था पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- पीड़ित व्यक्ति@6265759186, सरपंच@9406298606।

Posted on: Sep 16, 2021. Tags: BRIDGE CG DANTEWADA MANGNAR PROBLEM PUL PULIYA

IMPACT: सीजीनेट मे संदेश रिकार्ड करने के 2 महीने बाद हैंडपंप की समस्या हल हो गई, धन्यवाद...

ग्राम पंचायत- कुमली वॉर्ड क्र. 4, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छतीसगढ़ से योगेश पानीग्रही बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप ख़राब हो गया था जिससे लोग परेशान थे। उन्होंने 7-8 महीने पहले सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके 2 महीने पश्चात हैंडपंप बन गया। सरपंच, सचिव एवं सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। संपर्क नंबर- 7987002339.

Posted on: Sep 16, 2021. Tags: BASTAR CG HANDPUMP IMPACT KUMLI LOHANDIGUDA PROBLEM YOGESH PANIGRAHI

« View Newer Reports

View Older Reports »