Impact : गाँव में हैण्डपंप लग जाने से निवासी खुश हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं-

वार्ड 01, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जानकारी दे रहे हैं कि हमारे वार्ड नंबर 1 में पानी कि समस्या थी, जहां पर 35 लोगों की आबादी है, पानी की समस्या के लिये कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया गया लेकिन पानी की समस्या को लेकर कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में हैण्डपंप लग गया है, इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को आभार प्रकट कर रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे खाने की व्यवस्था नही थी, अब व्यवस्था हो गया है...

ग्राम-खार कोपर, सेक्टर 17 उलवा, तहसील-पनवेल, जिला-रायगढ़ न्यू मुंबई से मुकेश पवार बता रहे हैं कि बुरहानपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं, 4 माह से वहां रह रहे हैं,
काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है उन्हें खाने की समस्या हो रही है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों पर मदद के लिये बात करने की कोशिश किया लेकिन बात नहीं हो पा रही थी, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| और अब उन्हें राशन मिल गया है अब वे खुश हैं और सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9179513933.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH MUMBAI NEW RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

Impact: परिवार में 6 सदस्य हैं खाने का समस्या था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...

हल्द्वानी मोड़, अलिवादीपुर, ग्रेटर नोएडा, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) साजिया पति (सलीम) बता रहे हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं उन्हें खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारन काम बंद है, काम कर नहीं पाते हैं जिससे राशन की व्यवस्था नहीं हो पाती है इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील की और कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है वे खुश है और सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर@8527683183.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA GAUTAM BUDDH NAGAR IMPACT SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही था खाने-पीने में समस्या हो रही थी, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्यामकली कोल बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या होती है, महुवा खाकर गुजारा कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया | अपील करने कुछ दिनों बाद उन्संहें राशन मिल गया है, अब वे खुश हैं और सीजीनेट और सम्पबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर@7389659391.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

तीन वर्षों से गाँव में बिजली नहीं है, ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिये मजबूर हैं...

ग्राम-दोदर कॉलोनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि वहां पर लगभग 12 घर हैं, तीन वर्षों से उन घरों में बिजली नहीं पहुंची है ग्रामीण अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं, इस समय कोरोना महामारी से पूरा प्रदेश परेशान हैं साथ में बेमौसम के बरसात होने और आंधी-तूफान आने पर घरों कि छते-टीन सब उड़ चुके हैं| वर्षा के कारण जहरीले कीट बच्चों को क्षति पहुंचा रहे हैं इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है, अतः साथी सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं :
संपर्क नंबर / गीता देवी@9170547851. JE@8349747681.

Posted on: May 13, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »