हमारे पंचायत में सही पर राशन नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-देऊरकोटार (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं देऊरकोटार में दलित आदिवासी को राशन सही समय पर नहीं मिलता है| यहाँ के लोगों का कहना है राशन वितरक व्यक्ति अपनी मर्जी से दुकान खोलता है | इन्होंने आसपास के कही लोगों से बात किया तो पता चला सभी को राशन 2-2 महीने से नहीं मिला है और ऐसा व हर बार करता है| इस गाँव के लोग राशन वितरक से परेशान है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण में मदद करें| संपर्क नंबर@9104077837, एसडीएम@6264580802,

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: DEURKOTA DISTRIBUTION MP PROBLEM RASION

सीजी नेट लोगों तक पहुचने के लिए अच्छा प्लेटफार्म है...

शिवलोचन रजत, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट का सराहना करते हुए कहते है इन्हे लोगों तक पहुचने के लिए के अच्छा प्लेटफार्म है इसके माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और ये सीखा भी सकते हैं| इस मंच में सभी लोग अपनी बातों को रख सकते है, अपने विचार, समस्या को साझा कर सकते है, समाधान का समाधान ले सकते हैं| लोगों तक पहुचने के लिए यह बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है| इस तरह से इन्होंने सीजी नेट को पहली बार सुना व इन्हे बहुत अच्छा लगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9630503522.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BILASPUR CG CGNET CONNECTING GOOD PEOPLE PLETFROM SHIVLOCHAN TO

टैक्सी एवं होटल सेवा दी अब तक पेमेंट नहीं किया गया है, कृपया मदद करें-

नाम शिवेंद्र, बाँदवगढ़, मध्यप्रदेस सैर सपाटा हॉलिडे संचालक जी अपनी आपबीती सुना रहे हैं|इनके द्वारा टाटा ट्रस्ट को टैक्सी एवं होटल सुविधा दी गई थी किन्तु मुझे अब तक कोई भी पेमेंट नहीं मिला है|2019 से ले कर दिसम्बर 2020 तक मेरा भुगतान टाटा ट्रक के दुवारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है|इनकी हालत बहुत ही ख़राब हो चुकी है इस समय इन्हे पेमेंट न मिलने से भूखा मरने की स्थिति आ चुकी है|इन्होंने लगातार रतन टाटा कॅन्सलटेसन के प्रमुख अजित चौधरी से संपर्क किया पर कोई जवाब नहीं आ रहा है| कृपया मदद करें|संपर्क नंबर@8319575783 अजित चौधरी @95169078010.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BANDVGADH MP PAYMENT PROBLEM SIVENDRA

दियारी त्यौहार के बारे में जानकारी दे रहे है-

ग्राम-भंडारास, पंचायत-चितापुर 1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्तुराम नाग जी बता रहे हैं आज इनके गाँव में दियारी का त्यौहार चल रहा है| गाँव में बारिस के बाद लोग खेती किसानी में व्यस्त हो जाते हैं और खेती किसानी करने के बाद पूरी फसल पकता है| फसल पकने के बाद उसको घर में लाकर मिडाई करते हैं और उस नए फसल साफ कर घर केडहन कोटी में रखना होता है| इसके बाद अच्छी फसल होने की खुशी में लोग अपने संबधियों को दियारी का न्योता देकर खाने पर बुलाते है| डियारी के दिन लोग घरों में नए चावल की किचड़ी बनाकर खाते हैं, कुल देवी देवताओं को याद करते हैं, पूजा करते हैं| संपर्क नंबर@6205435548.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DIYARI FESTIVAL

हमारे गांव में हैंडपंप हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सेंडरासारा, ब्लाक-भोपालपटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पैनड्रा बीरे बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| उनके पारा में 60-70 घर कि जनसंख्या है, बस्ती में हैंडपंप लगा हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| अलग-अलग जगह से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपिल कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9424206693, संपर्क नंबर@8815237445.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BHOPALPATANM BIJAPUR CG PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »