जया-जया-जया फरसापेन मावा...गोंडी आरती गीत
ग्राम-रामपुर, मंडल-गादीगुडा, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से नागोराव चंदू आतरम चांदेकर फरसा देव का एक आरती गीत गोंडी में सुना रहे है:
जया-जया-जया फरसापेन मावा-
इतल भाव मनता निवा-
भारत रोपा मनता जिवा-
नालुंग कुम्भ कुने निगा निवा-
बेटी भलाई आई इनता जीवा-
जया-जया-जया फरसापेन मावा...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: NAGORAO ATRAM CHANDEKAR GONDI SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल पहले वन विभाग में काम किया, अभी तक पैसा नहीं दे रहे है, कृपया फोन करके मदद करें...
ग्राम-दुल्लापुर, विकासखण्ड-पोड़ी उपरोड़ा,जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहथराम कोराम बता रहे है कि वन विभाग के लिए ग्राम पाली में दिसम्बर 2016 काम किया था, रुंधानी गिरावट, एवं गड्डा खोदने का कार्य किया था| जिसका की भुगतान नही हुआ है. रुंधानी कार्य का राशि 14,640, रूपयें है. गड्डा खोदने के काम का राशि 5,000, है| इस तरह कुल राशि 19,640, रूपयें है जो कि अभी तक खाते में नहीं आया है. डेढ़ साल होने के है अभी तक पैसा नहीं मिला है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कार्य का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: अध्यक्ष@8720823178, डिप्टी रेंजर@9926888707, MMDO@7697890334. कोराम@9644250621.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SAHATH RAM SONG VICTIMS REGISTER
12 महीने को गोंडी भाषा में क्या बोलते है और कौन-कौन सा त्यौहार मनाते है (गोंडी भाषा में)
ग्राम-रामपुर, मंडल-गादीगुडा, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से नागोराव चंदू आतरम चांदेकर साल के 12 महीने को गोंडी भाषा में क्या बोलते है और कौन-कौन सा त्यौहार मनाते है उसके बारे में गोंडी भाषा में बता रहे है- चैत महीने में बैलों का त्यौहार, बैलो को नहलाकर और खाना बनाकर खिलाते है और उनका झूठा खाना हम लोग खाते है और ये त्यौहार हम बहुत ख़ुशी के साथ मनाते है| बैशाख में हिरसा देव के त्यौहार के समय हमारे सभी कुटुम के लोग मिलकर देव का पूजापाठ करते है| ज्येष्ठ महीने में रेला फूल को पानी आएगा इसलिए घर के पास लाकर लगाते है| अषाढ़ महीने में तेंदू पेड़ की लकड़ी लाकर पूजा करते है| श्रावण महीने में जीवति त्यौहार मनाते है और उसके पांच दिन बाद नागपंचमी मनाते है और उसके 15 दिन बाद गुरु पूजा करते है| भाद्र महीने में कपास, ज्वार, अरहर, नये फसल के तौर में उसको देवदामी को डालते है| दीपावली त्यौहार में गाँव के सब लोग मिलकर चौड़ा बांधकर दो दिन तक नाचते है| कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा करते है| नवा मार्गशीर्ष महीने में जो नये-नये फसल आते है उनकी पूजा करते है| पौष महीने में जितने भी खेत में काम करने वाले सामान जैसे हसिया, कुल्हाडी इनकी पूजा करके रख देते है|
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: NAGORAO ATRAM CHANDEKAR GONDI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : महुआ और मक्का लाई का लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बड़वार नवापारा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट को गाँव के देवीलाल नेटी और टिकाराम मरावी बता रहे है कि उनके गाँव के पास तमोर पिंगला नाम का जंगल है, उस जंगल से प्राप्त तेंदू, महुआ, चार, भेलवा, कंदमूल का उपयोग वे लोग खाने के लिए करते है, महुआ का लाटा बनाकर खाते है, लाटा को मक्का के लाइ के साथ कूटकर बनाते है| लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है, इससे आँखों की कमजोरी भी दूर होती है| इसलिए उनका कहना है कि लाटा को घर के सभी लोग अवश्य खाए और औरों को भी खिलाएं जिससे वे भी तंदरुस्त रहें |
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DEVILAL NETI TIKARAM MARAVI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव, सेवा ज़ोहार करू...गोंडवाना गीत
ग्राम-अब्दुल्लापुर, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कुराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
नवरात्री ज्वारा बोवाई रहे, अमरकंटक जाबो-
गोंडवाना जन सगा समाज का, मेला लगे हवे ना-
कछारगढ की कंकाली देवी, आजा आजा, झारा झारा न्योता जुहार है-
जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव-
सेवा ज़ोहार करू, बावनगढ़ के देवी देवता ला-
आजा आजा देवी देवता, सेवा जोहार है...

