हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव के लोग झरना से पानी लाते है, कृपया मदद करें-
ग्राम-साईगुडा, पंचायत-डिलमिली 2, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमुराम नाग जी बता रहे हैं कि गाँव में 12 घर है पानी की समस्या है| नाला झरना का पानी पीते हैं| इस समस्या के लिए अधिकारियों के पास आवेदन दिए लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है| इस समस्या को समाधान के लिए सीजीनेट श्रोताओं को मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9993600308, सचीव@9406228766, ceo@कावेरी 9406166884, संपर्क@6263385063.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को घंटों इंजार करना पड़ता है, पानी के लिए कृपया मदद करें-
ग्राम-मंगनार, (चिनाकोट) पंचायत-नेगानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछनदई जी बता रहे हैं| उनके गाँव में पानी की समस्या है| लगभग 30 घर की बस्ती है बोरिंग से पानी नहीं निकलता है| पानी के लिए घंटों इंजार के बाद भी थोड़ा ही पानी मिल पाता है| लोग हैंडपंप चलाते-चलाते थक जाते हैं| गाँव के लोगों की मांग है कि एक बोर होता तो पानी कि दिक्कत नहीं होता| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@7987866818, सचिव@9406109629, CEO@9406166884, संपर्क@9399516020.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
3 महीने से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-दादर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से विजय सिंह बता रहे हैं कि वे विकलांग हैं और उनके गाँव में विकलांगों के लिए असुविधा है| विकलांगों के लिए गाँव के सरपंच-सचिव ध्यान नहीं देते हैं| सबसे पहली समस्या है पेंशन का, उनका पेंशन 3 महीने आ नहीं रहा है| यह अनियमितता विकलांगों के लिए बहुत भारी पड़ती है| विकलांग व्यक्ति कहाँ काम करने जाए, विकलांगों के लिए गाँव में रोजगार की ओर भी ध्यान दिया जाय ताकि खुद के पैरों पर विकलांग भी खड़े हो पाएं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि विकलांगों के लिए नियमित पेंशन मिलें अथवा रोजगार का अवसर मिले| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7974586039.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: HANDICAPPED PENSION MP REWA
बिजली विभाग की कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से लाइनमेन की जान गई
खेरवाड़, ब्लाक-अलीभागपुर, जिला-अलीभागपुर मध्यप्रदेश से प्रदीप बता रहे हैं दिनांक 9/8/2014 को कालू सिंह/पिता-सोमा विद्युत मण्डल में लाइनमेन के पद पर कार्य कर रहे थे| लाइट ठीक करते वक्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से बिजली चालू कर देने से लाइनमेन की मौत हो गई| मृतक के परिवार को अब तक कोई भी सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं की संबंधित नंबरों पर बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द लाभ दिलाने की मदद करें| संपर्क नंबर एम.सी.ईटी.अधिकारी @8989983925, जिला कलेक्टर@9425188061.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: ALIBHAGPUR AMOUNT COMPENSATION MP PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर :चर्म रोग की औषधि
लोमस बैश छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि एक चर्म रोग की औषधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं इसके उपयोग से शरीर में बहुत लाभ मिलता है| खाज, खुजली, खामा, ईजिमा आदि रोगों को ठीक करता है| ऐसे चर्म रोग को दूर करने के लिए घटक है -नीम पत्ती का रस 1 चम्मच, बकायन पत्र रस, महानीम पत्ती का रस, मदार पत्ते का रस को मिलकर आधा किलो. तिल के तल में पकाया जाता है| पत्तियों का रस जब जल जाए और तेल बस बच तो इस तेल को छानकर रखें| किसी भी प्रकार के चर्म रोगों पर उपयोग कर लाभ ले सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@0796190777.
