गाँव जाओ तो गाँव वाले भगाते हैं और जंगल जाओ तो जंगल विभाग वाले परेशान करते हैं : बिरहोर आदिवासी...

ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर बता रहे है कि उनके पूर्वज बीरो पहाड़ में रहते थे उससे ही उनका नाम बिरहोर पड़ा. बिरहोर लोग पहले बिरहोर आदिवासी लोग जंगल में ही रहते थे और कन्दमूल, महुआ खाकर अपना जीवन गुजर बसर करते थे जंगल में अस्थाई डेरा डालकर रहते थे और शिकार करते थे और गाँव में ले जाकर मांस और जानवर बेचकर अपना जीवन चलाते थे. गाँव जाएं तो गाँव के लोग परेशान करते थे और जंगल जाएं तो जंगल विभाग इसलिए डर-डरकर छिप-छिपकर डेरा बदल-बदलकर किसी तरह जीते थे. पिछले १०-१२ सालों से गाँवों के बाहर स्थाई निवास बनाकर रहने लगे हैं. केंदाराम@7222968155

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KENDARAM BIRHOR SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना सामूहिक विवाह महोत्सव 16 अप्रैल 2017: ग्राम रमकोला, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़...

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि गोंडवाना समग्र क्रान्ति आंदोलन द्वारा एक सामूहिक विवाह महोत्सव 16 अप्रैल 2017 को स्थान देवी झरिया, ग्राम-रमकोला तहसील-प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है| पंजीयन की अतिम तिथि 25 मार्च 2017 है. वे आवेदन कर रहे हैं कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को विशाल रूप में सफल बनाने अधिक से अधिक युवा साथी भाग ले| विवाह एक ही दिन में सुबह से शाम के बीच आयोजित किया जाएगा । पंजीयन हेतु संपर्क करें: देवशाह पोया@9009360463, उदय नाग मरावी@9669355058. धनसाय मरावी @7354620356

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मैं टीबी का मरीज़ हूँ मेरे घर में दो लोग टीबी से मर चुके हैं पर सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती...

ग्राम-गुर्गी, पोस्ट-मसहां, ब्लॉक+जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार कोल बता रहे है कि वो टीबी बीमारी के मरीज है और उनके घर में एक साल के अंदर टीबी की बीमारी से दो लोगो की मौत हो चुकी है और उनकी मौत शासकीय संजय गाँधी अस्पताल में हुई है पर आज तक सरकार के द्वारा उनके परिवार को कोई आर्थिक मदद इनके परिवार को नहीं दी गई है न ही कोई अधिकारी कभी उनसे मिलने आया. परिवार की आर्थिक हालात इतनी खराब है कि बच्चों की पढ़ाई बंद करनी पडी है. वे यह अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट के श्रोता कृपया जिला कलेक्टर@9425903973, जिला क्षय रोग अधिकारी@9424974808, सचिव@9200807812 से बात करें।कृष्ण@8358030030

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KRISHNA KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर...कविता

पारु, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार प्रिय एक कविता सुना रहे है:
जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर-
खाओ मत कोई सजाना तुम मेरे गली में-
अगर कभी जो आना तुम धानो की बालियों में-
टपका हुआ पसीना ओस तो इसके बुँदे मोती है या नगीना...

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR PRIYA VICTIMS REGISTER

कौन खनावे तेला पोकरी ला रे...होली गीत

ग्राम-धुमाधाड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक होली गीत सुना रहे है:
कौन खनावे तेला पोकरी ला रे-
कौन झीका मिक्तला-
कौन खनावे बुया सागर-
हेगे जी गुली बहे धार-

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »