अंको की दावत में जीरो आया गोल मटोल...जीरो पर कविता

ग्राम-तिर्कुंडा, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मनेश यादव एक कविता सुना रहे है:
अंको की दावत में जीरो आया गोल मटोल-
बिचारे मंजाक उडाये एक से नौ तक-
अभी-अभी मानी जीरो केंद्र किसी ने न जानी-
बोले एक तरफ बैठो या अपना मोल बताओ-
चुप्पी सादो और नौ दो ग्यारह हो जाओ-
हंसकर बोला जीरो मैं तो हूँ सबका हीरो-
मेरा बहुत बड़ा मोल है और दिखने में हूँ गोल...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: MANESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे तोरे नाम तोरे दाम की करूँ सेवा...गोंडवाना गीत

ग्राम-उद्वी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बरकडे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे-
तोरे नाम तोरे दाम की करूँ सेवा-
पहलों सेवा माता पिता की-
दूजे गुरु की सेवा-
गोऊ माता की सेवा करूँ-
इससे बड़ा न कोई सेवा-
करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER

जिनको है बेटियां वो कहते है परियो के देश में वो तो रहते है...बेटियों पर गीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शकुन्तला गुप्ता बेटियों पर एक गीत सुना रही है:
जिनको है बेटियां वो कहते है-
परियो के देश में वो तो रहते है-
घर को जन्नत का नाम देते है-
हंसती है जब बेटियां तो मोती झड़ते है-
चलती है लहराके तो फूल खिलते है-
फलके उठाती तो उजाले होती है-
परियो के देश में वो तो रहते है...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: SHAKUNTALA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

खाने को मुंह एक है दो-दो हाथ कमाने को...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
खाने को मुंह एक है दो-दो हाथ कमाने को-
किसी के आगे फिर न जाए हम झोली फ़ैलाने को-
रूप बदल देंगे मेहनत से उजड़े रेगिस्तानो का-
करने को निर्माण चला है पत्थर वीर जवानो का-
लाख-लाख गाँव वाले हिन्दुस्तान किसानो का-
करने को निर्माण चला है पत्थर वीर जवानो का...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: KHUSHI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

रे रेनयो हे रेना रेलों रे रेना यो हे लो रे रेना...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-तीयर, पोस्ट+तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली
(महाराष्ट्र) से अनीता कोडयामी एक गोंडी विवाह गीत सुना रही हैं:
रे रेनयो हे रेना रेलों रे रेना यो हे लो रे रेना-
अनची चीलूडे, चीलूडे लोको कोनाडे लोको कोनाडे-
येलो-येलो हे तेयो येलो येलो हे देवाने...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: ANITA KODYAMI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »