सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है...मध्यप्रदेश गीत -

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से विवेक कुमार एक उनके राज्य पर एक गीत सुना रहे हैं :
सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है – माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है – विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जिसके पास है – यहां ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है – उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न, सम्पदा जहां अशेष है – स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित मेरा मध्यप्रदेश है – चंबल की कल-कल से गुंजित कथा तान, बलिदान की – खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की...

Posted on: Dec 19, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR

खूब लिखा माँ की ममता पर, दर्द पिता का रहा अनजाना...पिता पर कविता -

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार पिता से सम्बंधित एक कविता सुना रहे है:
खूब लिखा माँ की ममता पर-
दर्द पिता का रहा अनजाना-
माँ के आंसू सब ने देखे-
त्याग अपना कोई न जाना-
जीवन में पहचान जरुरी-
कौन है खोटा कौन है खरा-
धुप छाँव का खेल है जीवन-
जीवन में संघर्ष भरा है...

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

छोटी सी उमर मा मारी शादी कराय दी...बारेली भाषा में गीत -

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बारेली भाषा में एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं:
छोटी सी उमर मा मारी शादी कराय दी-
नई मानयो दादा मारी शादी कराय दी-
शादी कराय दिन बड़ी धूम मचाय दी-
हंसने कूदन उमर पे रोक लगाय दी-
नई मानयो दादा मारी शादी कराय दी...

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी कहवाँ भुलवला न...बिहार से झूमर गीत

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से एक झूमर गीत सुना रहे हैं-
धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी कहवाँ भुलवला न-
खेते भुलवला खालिहाने भुलवला-
या धन कटनी के बिचवा हो राजाजी-
बागे भुलवला बगीचे भुलवला-
या मालिनिया के बिचवा हो राजाजी-
कोठे भुलवला अटरिया भुलवला-
या सौतनिया के बिचवा हो राजाजी-
धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ले चल मुझे ले चल मुझे तू है जहाँ...ईसाई धर्म गीत

सुमन आरके जिला- बीजापुर, छत्तीसगढ़ से एक ईसाई धर्म गीत सुना रहीं है:
ले चल मुझे ले चल मुझे तू है जहाँ-
तेरे सिंहासन के पास ले चल मुझे-
मैं तेरे पास आता हूँ पवित्र दिल से
आरधना मैं करता हूँ-
प्रेमी मन से तुझे ढूढता हुआ-
तुझे चाहता हुआ मुझे खीच ले
मैं दौडूंगा तू है जहाँ – ले चल मुझे ले चल मुझे...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: SONG SUMAN RK VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »