हम दीवानो की क्या हस्ती, आज यहाँ कल वहां चले...कविता

साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गुलशन कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
हम दीवानो की क्या हस्ती-
आज यहाँ कल वहां चले-
मस्ती का आलम साथ चला-
हम धूल उड़ाते जहाँ चले-
आए बनकर उल्लास अभी-
आंसू बनाकर हम चले अभी-
किस ओर चले यह मत पूछो-
चलना है बस इसलिए चलो-
जग को अपना कुछ दिए चलो...

Posted on: Jun 28, 2017. Tags: Gulshan Kumar SONG VICTIMS REGISTER

आश्वासन के बाद हमारे टूटे घर नहीं बनाए जा रहे, मुआवजा नहीं, कृपया अधिकारियों को फोन करें...

ग्राम-छिपिया, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बिरेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि 3 जून को यहां घरों को को गिरा दिया गया था जिस पर एक क्रमिक अनशन रखा गया जिसमे यह मांग रखा गया कि जिस जगह पर इनका घर गिराया गया वही पर घर निर्माण कराया जाय साथ ही अधिकारियो पर गैर कानूनी तरीके से घर गिराए जाने के लिए SC,ST आयोग द्वारा जांच कर कार्यवाही की जाए, पीडितो को आश्वासन दिया गया कि यथास्थान पर 10 दिन में घर निर्माण करा दिया जाएगा और नुकसान का मुवावजा दिया जायेगा पर अभी भी कार्य की शुरुआत नहीं हुई है | इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके घर जल्दी बन सके | कलेक्टर@9425903973, तहसीलदार@9179718576.बिरेन्द्र कुमार@9584389840.

Posted on: Jun 19, 2017. Tags: BIRENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : पशुओ की पतली टट्टी का घरेलू इलाज

ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में वैद्य अनिल कुमार दुवे पशुओ की पतली मल के इलाज की घरेलू दवा के विषय में बता रहे हैं कि जब पशु पतला मल करे तो वह बहुत परेशान हो जाता है तब आप धतूरे के फल को आग में भर्ते की तरह पका ले और गेहूं के आटे की रोटी बनाकर उसे ठंडा होने पर फल को रोटी के सांथ मोड़कर पशु के मुंह में डाल दे जिसे वो खा ले. इसे एक ही बार खिलाना है आधे घंटे बाद बीमार पशु स्वस्थ हो जाएगा। यह बड़े और छोटे दोनों पशुओं में कारगर होता है. इस तरह से अपने पशुओ का घर में ही इलाज कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते है | अनिल कुमार @9926987217.

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: ANIL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गुड़हल फूल के औषधीय गुण

गुडहल के फूल में विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है यह सांस संबन्‍धी तकलीफों को दूर करता हैं।गले के दर्द और कफ को भी इसका हर्बल टी सही करता है। गुडहल के फूलों से बालों को स्‍वस्‍थ बनाते है। इसे पानी में उबालकर लगाया जाता है जिससे बालों का झड़ना रुकता है। इसका प्रयोग केश तेल बनाने मे भी किया जाता है।गुडहल के पत्ते तथा फूलों को सुखाकर पीस लें। इस पावडर की एक चम्मच एक चम्मच मिश्री के साथ पानी से लेते रहने से स्मरण शक्ति तथा स्नायु शक्ति बढती है| गुडहल के फूलों को सुखाकर बनाया गया पावडर दूध के साथ एक एक चम्मच लेते रहने से रक्त की कमी दूर होती है! यदि चेहरे पर बहुत मुंहासे हो गए हैं तो लाल गुडहल की पत्‍तियों को पानी में उबाल कर पीस लें और उसमें शहद मिला कर त्‍वचा पर लगाएं |

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

पास ही में गांव है चल कर के देखिये...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा कुमारी एक गीत सुना रही है :
पास ही में गांव है चल कर के देखिये-
कितना वहा तनाव है चलकर के देखीये-
आभूषनो की बात क्यों करते हो गाँव में-
सूने बहू के पाव है चलकर के देखिये-
जिसके अभाव में मजदूर बन गए-
दवा के बाजार में जीवन निकल गया-
कितना वहा बीमार है चलकर के देखिये-
जमीन सारे बिक गए बिटिया के ब्याह में-
समधी फिर भी खुस नही चलकर के देखिये...

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG VIBHA KUMARI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »