सुनो साथिया मोरो सुनो भैया, सुनो दीदी मोरो सुनो भैया...गोंडवाना जागृति गीत

ग्राम-धुमाधाड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक गोंडवाना जाग्रति गीत सुना रहे है:
सुनो साथिया मोरो सुनो भैया-
सुनो दीदी मोरो सुनो भैया-
गोंडवाना राज लाना है-
दादा जी के कहना है
तेरे जैसे रहना है-
गोंडवाना राज लाना है-
जंगल में लूटत है नाकेदार
खेत में लुटे पटवारी-
दाल चाउर में बनिया लुटे-
हो गए चिन्हारी...

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

7 दिन से रोज़ 5 किमी दूर राशन दुकान जा रही हूँ, राशन नहीं मिला कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही हैं कि पिछले सात दिनों से उचित मूल्य की दुकान पर रोज़ जा रहे है लेकिन वहां के अधिकारी ये कह कर राशन नहीं देते कि आज सिस्टम नहीं चल रहा या फिर लाइट नहीं हैं और फिर बाद में कहते हैं कि राशन ख़त्म हो गया. इनका कहना है कि राशन दुकान घर से पांच किलोमीटर दूर है आने जाने में बहुत समस्या हो रही है और समय पूरा हो जाने के बाद भी इस महीने का राशन नहीं मिल रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया गाँव के सरपंच@9009159712, सचिव@9617217431 को फोन कर दबाव डालें. गीता@7694867194

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे शहर में सड़क पर बहुत अतिक्रमण है, वे अधिकारियों को घूस देते हैं इसलिए कुछ नहीं होता...

जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से मुन्ना राजस बता रहे है कि शहर में सडको में दोनों ओर बहुत अतिक्रमण है जिसके कारण यातायात में भारी आसुविधा हो रही है वे आरोप लगा रहे हैं कि इन अतिक्रमण करने वालों से से प्रतिदिन 15-25 रूपये घूस लिए जाते है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है. पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं जिसके कारण यहाँ वहां वाहन खड़े कर दिए जाते है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाये घटती रहती है और नगर पालिका द्वारा 10-15 सालो से अतिक्रमण हटाया नहीं गया है जिसके कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है और नगर पालिका में शिकायत करो तो इनका कहना की अतिक्रमण को हटाया जाए इसलिए कलेक्टर@9425103001, 07162242302 को फोन करें. मुन्ना@9630263081

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: MUNNA RAJSAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Electricity restored in our village after long after report on CGnet...

ग्राम-कैथा, पंचायत-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे है कि उनके यहाँ लोहार विश्वकर्मा बस्ती है और वहां पर बहुत दिनों से बिजली का तार टूटा हुआ था जिससे लोग अँधेरे में रह रहे थे और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बार बार शिकायत करने पर भी जब ध्यान नहीं दिया तब शिकायत इन्होने सीएम हेल्पलाइन में भी किया फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया तो इन्होने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड किया और जब सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो उस तार को जोड़ दिया गया है इसलिए सीजी नेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है. शिवानंद@7869992139

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: ELECTRICITY SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला...गोंडी गीत

ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा के साथ में ईश्वरी दुग्गा,अनिला कुमरा, रेखा सलाम है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला-
नीके जौहर लागी आया नीके जौहर लागी हो-
रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला...

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: SONG UMESHWARI DUGGA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »