हमारे गाँव को जोड़ने वाली सड़क पर बड़े बड़े पत्थर हैं, कई डिलीवरी एम्बुलेंस में सड़क पर हो गयी...

जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगड बता रहे हैं कि ग्राम उमरोड़ से साकड़ी के बीच पूरे रोड में पत्थर (बोल्डर) निकले हुए हैं जिससे यहाँ के लोगों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही है, अम्बुलेंस सही समय पर नहीं पहुंच पाते और बहुत सी डिलेवरी रास्ते में ही हो जाती हैं. गाड़ियाँ बीच में ही पंचर हो जाती हैं. सही समय पर दफ्तर नहीं पहुँच पाते। इसी रास्ते से प्रदेश के मुख्यमंत्री आने वाले है जो अमरकंटक से यात्रा शुरू कर रहे है उसके लिए, ये 7 किलोमीटर का रास्ता है यहाँ पर चार गाँव के लोग प्रभावित हैं इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया कलेक्टर@8435800040 को फोन कर दबाव बनाएं। भुवन@9522336913

Posted on: Feb 23, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

सर्वेश्वरी का ध्यान करो गुरु मन्त्र का जाप करो...शिवरात्रि भजन

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता शिवरात्रि के उपलक्ष में एक भजन गीत सुना रहे है:
सर्वेश्वरी का ध्यान करो गुरु मन्त्र का जाप करो-
तू ही ब्रम्हा तू ही विष्णु,तू ही ब्रम्हा तू ही विष्णु-
जय शिवशंकर याद करो गुरु मंत्र का जाप करो-
सर्वेश्वरी का ध्यान करो गुरु मन्त्र का जाप करो...

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

जनपथ में दीप जलाकर आओ प्रकाश फैलायें...कविता

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से कवि डॉ पी एस पुष्प एक बाल कविता सुना रहे है:
जनपथ में दीप जलाकर आओ प्रकाश फैलायें-
आ रही हैं दुलारी कामधेनु आओ आरती सजाये-
माता है कामधेनु हमारी रक्षा उसकी नित करना है-
उसके प्रति जो हो रही अनाचार उसको जड़ से नष्ट करना है-
मिलकर आज संकल्प करके हम मशाल संघर्ष के उठाये-
आ रही हैं दुलारी कामधेनु आओ आरती सजाये...

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास योजना में घर की मदद उन्हें ही मिल रही है जो १०,००० रू घूस दे रहे हैं : आरोप-

ग्राम-धुवाटाड़, पंचायत-गायछंदा, प्रखंड-जरिडीह, जिला-बोकारो (झारखंड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि उनका अपना आवास नहीं है पर उनके यहां गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उन लोगो को दिया गया है जिनके पास पक्का मकान है और जो सरकारी नौकरी से रिटायर होकर पेंशन का लाभ ले रहे है क्योंकि उन लोगों ने 10 हजार रूपये घूस दिया और इनकी स्थिति घूस देने लायक नहीं है इसलिए इनको सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि मिल जायेगा मिल जायेगा इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया उपायुक्त@9470526005, BDO@9430345692, GPS@9431175006, मुखिया@9934136708 को फोन करें।शिवनारायण@9939727689

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got new transformer and electricity is back after report on CGnet...

ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि इनके गाँव में काफी दिनों से बिजली नहीं थी और गाँव के लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे पर गाँव में बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहा था तब इन्होने 24-11-2016 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और 15-12-2016 को उनके गाँव में दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और अब गाँव में बिजली आ गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं. राजकुमार द्विवेदी@8109323534

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »