बेटी तुम्हें झंडा फहराना, हाय राम बेटी का है जमाना...देशभक्ति गीत
ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से खुशबू वर्मा एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
बेटी तुम्हें झंडा फहराना, हाय राम बेटी का है जमाना-
जब झंडा फहराना गाँधी को बुलाना-
अगर वो न आये तो उन्हें याद करना – बेटी तुम्हें झंडा फहराना-
हाय राम बेटी का है जमाना-
जब झंडा फहराना नेहरु को बुलाना-
अगर वो न आये तो उन्हें याद करना – बेटी तुम्हें झंडा फहराना,हाय राम बेटी का है जमाना...
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: KHUSHBU VARMA SONG VICTIMS REGISTER
शुभकामना मेरो ढ़ेरई शुभकामना, पवित्र यो दिल को मंगलमई कामना...नेपाली शुभकामना गीत
सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बधाई गीत नेपाली भाषा में सुना रहें हैं:
शुभकामना मेरो, ढ़ेरई शुभकामना-
पवित्र यो दिल को, मंगलमई कामना-
केनई दिन स्वच्छ रहुं, तिमिलाई उपहार-
लाए को छ: माया को अनमोल दिल को हार-
तिम्रा हरे पाईनमा, सफलता ले छाही रहोस-
नया रंग, बुकेर, नया बिहान आही रहोस-
बड़ी रहोस सुमंगल, पूरा हउनस सपना-
जब भी रहो जिंदगी, यहीं शुभकामना...
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारा राशन कार्ड नहीं बना, अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गए, गल्ला, तेल कुछ नहीं मिलता...
ग्राम-छतैनी, पोस्ट-नवस्ता, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना मध्यप्रदेश में देवेन्द्र लोधी आज बहुत से ऐसे ग्रामीणों के साथ बैठे हैं जिनका राशनकार्ड नहीं बना है ये साथी उन्हें बता रहे हैं कि वे शासन के अधिकारियों से बोल बोल कर अब था चुके हैं उन्हें न उचित मूल्य में खाद्यान्न मिलता है और न ही मिट्टी का तेल।वे वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं वे चाहते हैं कि आप जिला कलेक्टर@07732252003 और तहसीलदार@9589400920 से बात कर उन पर दबाव डालें और पूछे कि रामलखन, कैलाश लोधी आदि का राशन कार्ड अब भी क्यों नहीं बना है. अधिक जानकारी के लिए आप देवेंद्र लोधी से 9754649943 पर संपर्क कर सकते हैं
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: DEVENDRA LODHI SONG VICTIMS REGISTER
गलत सोचने पर सींग उग आने का वर: भोलेनाथ और पार्वती की कहानी-
कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ पार्वती के साथ टहल रहे थे बातो ही बातो में पार्वती ने कहा हे प्रभु आप कोई ऐसा उपाय सोचे जो महिला गलत सोचे या कार्य करें तो उसके सर पर सींग उग आए. भगवान् भोलेनाथ मुस्कराए। एक बार महादेव ने इक्छा जाहिर की मुझे मछली खाने इच्छा है कृपया आप कहीं से मछली लेकर आये. पार्वती बाजार गई वहां मछली नहीं मिली। रास्ते में महादेव मछुवारे का भेष बदलकर मछली पकड रहे थे उसके पास पार्वती गई तो तो मछुआरे ने कहा कि वह उसी शर्त पर मछली देगा यदि वो उसकी बात मानेंगी इसपर पार्वती ने सोचा कि पता नहीं मछुआरा कौन सी गलत मांग कर बैठेगा। जैसे ही उन्होंने यह सोचा उनके सर पर सींग उग आया जिसे वे छुपा न सकीं और कहा प्रभु आपकी महिमा अपार है. सुनील@9308571702
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: शरीर में सूजन (फुन्नी रोग) का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमली, पोस्ट-बाड़ीभानपुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठनलाल यादव आज फुन्नी रोग के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं. इस रोग में सूजन शरीर के निचले हिस्से से शुरू होता है और उसके बाद धीरे धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से जिसमे हाथ, पैर एवं चेहरा भी सूज जाते है. वे बता रहे हैं कि एक वन औषधि जिसे काकोड़ा कहते हैं जिसकी सब्जी भी बनाते हैं, काकोड़ा) के कांदा को लाकर उसे सुखाया जाता है और इसे आलू के टुकड़ों की तरह छोटे छोटे काट लें और फिर कूट-कूट कर उनका पावडर बना लें और फिर रोगी को सुबह-शाम खाली पेट दो-दो चम्मच दे. धीरे-धीरे लगभग दो हफ्ते में रोगी को आराम हो जायेगा। इस रोग का एकदम जल्दी ठीकहोना होना भी ठीक नहीं है. मिट्ठनलाल@7828287936
