हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमे तार दे माँ-
तू स्वर की देवी है संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे-
तेरी शरण हम हमें प्यार दें माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER

मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
चिराईयां बोले संगी चिराईयां बोले न-
मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न-
सबके मन डोले न-
मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न-
चिराईयां बोले संगी चिराईयां बोले न...

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नृत्य संगीत के माध्यम से आदिवासी अपनी परंपरा को बचाये हुये हैं...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे बता रहे हैं वे गीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम करते हैं, वे अपने टीम के साथ जगह – जगह जाकर अपने पारंपरिक गीत नृत्य जैसे सैला, ददरिया, कर्मा, सुवा अदि को दिखाते हैं, इस तरह से वे अपनी गीत संस्कृत को बचाये रखने योगदान दे रहे हैं, वे संदेश दे रहे हैं आदिवासी समुदाय के सभी लोग अपनी भाषा को नहीं जानते हैं तो वे भाषा को जाने और सीखे अपने इलाके की बोली भाषा तो आनी ही चाहिये साथ ही जो आदिवासी समुदाय की भाषा गोंडी है वो उन्हें सिखनी चाहिये|

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल की रानी है...कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक कविता सुना रही हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जाती है-
बाहर निकालो मर जाती है...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: ANUPPUR DIWYA MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सिकलिस, सुजात, गर्मी का घरेलू उपचार-

प्रयाग, विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिकलिस, सुजात, गर्मी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाईन का तेल 50 ml लेकर 10 गर्म शक्कर या बतासे में डालकर दिन में दो बार सेवन करने से समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुखा उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »