जब नारी जग में न होगी तो जग में कैसे आओगी...नारी पर कविता

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ पुष्प एक कविता सुना रहे है:
जब नारी जग में न होगी तो जग में कैसे आओगी-
जब घर आंगन में माँ नहीं तो प्रेम प्रीत कहाँ पाओगी-
जब न होंगे दादी नानी तो कौन कहानी सुनायेंगे-
जब स्वप्न सुन्दरी हो नहीं तो किससे ब्याह रचाओगे-
जब घर में बेटी न हो तो तुम किस पर लाड लुटाओगी-
जब तेरे घर में बहू नहीं तो कैसे वंश बढाओगी-
नारी बिन बह जग है सूना बात कब समझ पाओगे-
जब नारी जग में न होगी तो जग में कैसे आओगी...

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

देख खेत के किसनवा मगन भईले...किसान लोकगीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार किसानों से संबंधित एक लोकगीत गीत सुना रहे है:
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
मगन भईले ओ मगन भईले-
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
हरी भरी फसलिया से लहराए खेतिया-
चारो दिशा दिखेला हरिआ धरतिया-
भारत माता की चदरिया रंगाई गईले-
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
छोटे-छोटे धनवा के लम्बी, लम्बी बलिया-
देख खेत के किसनवा मगन भईले...

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के सभी हैण्डपम्प से फ्लोराइड वाला पानी निकलता है हम दूर नदी का गंदा पानी पीते हैं...

ग्राम-कुसमाल, पोस्ट-केंदुपट्टी, जिला-नुवापाड़ा (उड़ीसा) से क्षीरसिन्धु सगरिया बता रहे है कि उनका गाँव 2000 की आबादी वाला गाँव है और इसमें 24 नलकूप है, सभी में फ्लोराइड वाला पानी निकलता है| ग्रामीणों ने पंचायत में प्रस्ताव भी रखा उच्च अधिकारियो तक इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई हल नही निकला ग्रामीण फिलहाल नदी का पानी पीने को मजबूर है| गाँव के मुकुंद मांझी, हेमन्त मांझी ओड़िया भाषा में बता रहे है कि बहुत असुविधा होती है, कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई ध्यान नही दे रहे है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया BDO@09437328366, R.W.S अधिकारी@9777461464 को फोन कर दबाव डालें. क्षीरसिन्धु@9937371553

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: KHIRSINDHU SAGARIYA SONG VICTIMS REGISTER

कड़की में काम करे, पैसे ला कहा टेके...दमकच गीत-

ग्राम-बोन्गा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास नेताम एक सरगुजिहा भाषा में दमकच लोकगीत सुना रहे हैं. गीत में वे यह बता रहे है कि किस प्रकार लोग मनरेगा में काम करते है और जब पैसा मिलता है तो किस प्रकार से साप्ताहिक बाजार में पैसा खर्च कर देते है :
कड़की में काम करे, पैसे ला कहा टेके-
मेरे सदा हवा में,उ ड़ाया गोई हवा में उड़ाया-
लाल पान में चोटी क चोटा, डिम पान में जोता-
गुड पान में बायर बाई, कुण पड़ा है कथा...

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Finally we got electricity in our village, Water will also reach now...

ग्राम-नयेगवा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश्) से चरण परते बता रहे बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली नहीं थी और इसलिए उनको पानी भी पहाड़ के नीचे से लाना पड़ता था वे सभी ग्रामवासी अधिकारियों और नेताओं से अनुरोध करते थे पर कुछ नहीं होता था एक वर्ष पहले इन्होने उनके गाँव में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद अधिकारी उनके गाँव में आए और काम शुरू हुआ लेकिन काम फिर रुक गया जिसके बाद उन्होंने फिर से सीजीनेट में रिकार्ड किया और अब वे साझा करना चाहते हैं कि उनके गाँव में अब बिजली लग गई और कनेक्शन चालू भी हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बहुत धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला। चरण@7828634263

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: CHARAN SINGH PARTE ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »