आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अपामार पौधे के औषधीय गुण -
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता गौ पालको एवं पशु पालको के लिए एक घरेलू उपचार विधि बता रहे है वे बता रहे हैं कि गाय को किसी भी प्रकार की चोट, जख्म या घाव हो तो अपामार को जड़ तना सहित गले में बांध दे, तीन दिन तक जिस भी किसी व्यक्ति ने बांधा हो वो व्यक्ति गाय को स्पर्श ना करे, निश्चित रूप से घाव समाप्त हो जायेगा कितना भी बड़ा जख्म हो, लोहे से वार किया जख्म हो वह भी आसानी से ठीक हो जाता है| इसके साथ वे इस विषय पर एक कविता भी सुना रहे हैं:
गौधन गजधन बाजधन और जतन खनहार-
जब आवहिं संतोष धन, तब धन धूरि समान...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
लोकसभा ना विधानसभा सबसे ऊँची ग्रामसभा : आदिवासियों को संविधान में दिए गए अधिकार...
उत्तम अटाला गाँव मोहगांव जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र से आज आदिवासियों को संविधान ने जो अधिकार दिए है उसके बारे में जानकारी दे रहे है-वे बता रहे हैं इसके अनुसार लोकसभा ना विधानसभा सबसे ऊँची ग्रामसभा। उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार आदिवासी इलाकों में सांसद या विधायक से पारम्परिक बड़ा मांझी, मुखिया, परगणा, मांझी, नार गायता, गड़ मांझी हजोर मांझी बड़ा होता है. और दूसरा जिसकी जमीन उसका खनिज। उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘कैलाश’ बनाम महाराष्ट्र ,05-01-2011 के अनुसार- पांचवी अनुसूची जिलो की जमीन किसी भी बाहरी या गैर आदिवासी व्यक्ति को हस्तांतरण नही किया जा सकता। उत्तम अटाला@9479003193
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
9 से 11 मार्च गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च को शहीद बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह हेतु आमंत्रण ...
ग्राम-मालदुग्गी, तहसील-कुरखेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से नंदकिशोर नेताम बता रहे है कि ग्राम नीमगाँव, रांगीगाँव में 9 मार्च से 11 मार्च 2017 तक गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च 2017 को बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इसके उद्घाटक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शाह टेकाम, सह उद्घाटक समकन मडावी, कार्यक्रम के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप वरकडे, कार्यक्रम के मार्गदर्शक-मारोती उइके, गोंडी साहित्यिक नंदकिशोर नेताम, गोंडी फिल्म अभिनेता सुखरंजन उसेंडी आदि इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक है. आप सब लोग इस कार्यकम में आमंत्रित हैं | नंदकिशोर नेताम@9404221988
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: NANDKISHOR NETAM SONG VICTIMS REGISTER
कलम कमाई खाते है, नहीं लेते है घूस...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक व्यंग्य रचना सुना रहे है:
कलम कमाई खाते हैं, नहीं लेते है घूस-
पान गुटखा खाकर हँसते रहते मुच-मुच-
अरे पाप पुण्य को कौन देखता है-
अभी तो कुछ कर दो-
बाद में कौन देखता है अभी तो घर भर लेने दो-
समय पल दो पल की मेहमाँ है-
उसे हाथ से न जाने दो-
अभी तो सुनहरा मौका है-
अपना जेब भर लेने दो...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
लघु उद्योग शुरू करने के लिए सरकार से मदद मिलती है, इससे ही ग्रामीण बेरोज़गारी हट सकती है...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार लघु उद्योग शुरू कर रोज़गार पाने और देने के बारे मे बता रहे है इसके लिए सरकार की और से मदद दी जाती है | उदाहरण स्वरुप वे अपने शहर के मुन्ना अगरबत्ती के निदेशक मोहम्मद सलाउद्दीन के बारे में बता रहे हैं जो अगरबत्ती के व्यवसाय जुड़े है, जिससे दर्जनों महिलाऐ जुडी है, जिसको प्रधानमंत्री ने सम्मान किया है, जिससे मुजफ्फरपुर ही नही बल्कि पूरे राज्य के लोग खुश है. ग्राम उद्योग एवं लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार दिया जा सकता है, खासकर इस कार्य में महिलाओ को रोजगार मिल रहा है जो बेरोज़गारों को आत्मनिर्भर बनाता है, ऐसे ही लघु उद्योगों से लोगो को जोड़े तो बेरोजगारी कम हो सकती है | सुनील@7295908420
