लोगों के घर जाकर बढ़ई का काम करता हूँ पर दो माह से काम नहीं है,राशन दिलाने में मदद करें...

रोबोट चौराहा, श्री रामकृष्ण बाग़ कॉलोनी, इंदौर (मध्यप्रदेश) से अशोक विश्वकर्मा बता रहे हैं कि वे लोगों के घर घर जाकर बढ़ई का काम करते हैं पर पिछले दो महीने से बिलकुल काम नहीं कर पा रहे हैं उनके पांच बच्चे हैं, घर में राशन की समस्या है, परिवार के पालन पोषण में बाधा आ रही है, शासन के हेल्पलाइन में फोन करने पर एक बार मदद मिली थी पर अब वे दुबारा राशन देने से मना कर रहे हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, घर में खाने को कुछ भी नहीं है : संपर्क नंबर@7987854818. (167928)

Posted on: May 20, 2020. Tags: ASHOK VISKARMA CORONA PROBLEM INDORE MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, घर नहीं जा पा रहे है, राशन की समस्या है...

केसनन, वाड़ेगाँव रोड, बांगड़ बस्ती, तालुका-हवेली, पुणे, महाराष्ट्र से रिंकू सिंह बता रही हैं, वे बिहार की रहने वाली हैं, लॉकडाउन में फंस गये हैं, गाँव नहीं जा पा रहे हैं, घर में राशन की समस्या है, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7821898065. (167868)

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA MH PROBLEM PUNE RINKU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हाहाकार मचाये कोरोना दुनिया मा रे...कोरोना गीत-

ग्राम-टाटीटोला, पोस्ट, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से पतिराम मार्को कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं :
दुनिया मा रे, हाय कोरोना-
हाहाकार मचाये कोरोना दुनिया मा रे-
देश के सबे ज्ञानी हारे, हारे सब सरकार-
भैया हारे सब सरकार-
दुनिया के वैज्ञानिक हारे, सब सरकार-
भईया हारे सब सरकार...

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA SONG DINDORI MP PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हुआ...

अजय सिंह (हरीशकुमार साहू) जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है वे लोग दादरा नगर हवेली जिला सिलवासा ग्राम पाचीपाडा सुरंगी में काम करने गए थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण 35 लोग फंस गए है | वे लोग घर आने के लिए उनके जिले के सांसद रीति पाठक को फ़ोन किये थे तो उन्होंने उन्होंने बोले की एप्लीकेशन लगाओ तो इन्होने एप्लीकेशन लगाये, लगाने के 5 दिन बाद फ़ोन किये तो उन्होंने गालीगलोच करके फोन काट दिया | इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद इस समस्या का समाधान हो गया, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर @7247429861.

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP SINGRAULI SONG VICTIMS REGISTER

राउरकेला: हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, घर जाना चाहते है, कृपया मदद करें...

लीटू मिंज सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला टांगरपाली में है उनके साथ अजित कुजूर और अर्पित कुजूर है जो कि झारखण्ड गढ़वा जिले के रहने वाले है वे उनके साथ 5 लोग है किराये के मकान में मंगरा टोप्पो के घर में रहते है टांगरपाली में, लेकिन लॉकडाउन में फंसे हुए है उनके पास खाने पीने के लिए राशन नहीं है, दूसरो से मांग-मांगकर खा रहे है | वे लोग घर भी जाना चाहते है लेकिन जाने के लिए कोई सुविधा नहीं हो पा रहा है | अगर सरकार किसी तरह की सुविधा कर देती तो अच्छा होता ऐसा वे लोग सोच रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8815313258. (167852)

Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITU MINZ RAURKELA SUNDARGRAH ORRISA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »