लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में, सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में...गीत
ग्राम देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया भिलाई इस्पात संयंत्र पर एक गीत गा रहे है और साथ में उस गीत को सीटी के माध्यम से भी सुना रहे हैं :
लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में-
सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में-
Posted on: Mar 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
कनवा छेदाये का बड़ा फल जबिलाना खेलाये जबिलाना खेलाये हो...सोहर गीत
जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से जन्मावती एक सोहर गीत सुना रही है जो कनछेदन के समय गाया जाता है:
कनवा छेदाये का बड़ा फल जबिलाना खेलाये जबिलाना खेलाये हो-
लाला के लुतुरिझा ,झालरिया बड़ी झालरिया बड़ी सुन्दर हो-
कुवाना खानाए का जबी जल, ओगराइ जबी जल हो-
गवुवा पियाई जुड़े पनिया त पूरयिन हलरे हो पुरईन-
वासे पण अवाये वाला गाय का बड़ा फल होई ता बड़ा फल होई हो-
अमवा में लगे हा सुकने गोदरी डाने सुकाने गोदरी आये हो-
कनवा छेदाये का बड़ा फल लालन खेलय अगन लालन खेलय हो-
लालन के लुतुरी झालारी खेलय हो ...
Posted on: Mar 12, 2017. Tags: JANMAVATI SONG VICTIMS REGISTER
नशे के कारण कई परिवार बर्बाद, बच्चो का भविष्य अंधकार में, पर सरकार नए ठेके खुलवा रही है...
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) के कोटा क्षेत्र से स्वाति मानव बता रही है कि कोटा बस्ती झुग्गी क्षेत्र है जहां पर आये दिन नशे के चलते घरो में झगड़ा होता है, पुरुषो के साथ बच्चे भी नशे के आदि होते जा रहे है, नशे के खिलाफ महिलाओ ने आन्दोलन भी किया लेकिन सरकार की नीतियों के आगे महिलाओ का संघर्ष सफल नही हो पाया। दूसरा नई भट्टी खोलने और बस्ती में दारू का ठेके का लाइसेन्स भी दे दिया गया है जिससे कि पूरे परिवार बर्बाद हो जायेंगे, सरकार से मांग है कि नया ठेका, दारू का भट्टी न खुलने दिया जाए, ताकि भविष्य में यहां रहने वाले लोग नशे के आदि ना बने और बच्चो को भी बेहतर शिक्षा मिल सके, अगर सरकार ही नए लाइसेन्स जारी करेगी और ठेके खोलेगी तो कौन जिम्मेदार है | स्वाति मानव@9755042770
Posted on: Mar 12, 2017. Tags: SONG SWATI MANAV VICTIMS REGISTER
शिक्षक कम होने के कारण माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजते, अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते...
तहसील- कोटड़ा जिला उदयपुर राजस्थान से विनोद कुमार बता रहे है कि उनके तहसील में कई विद्यालयों में शिक्षको की कमी है और उन कमी को पूरा करवाने के लिए उच्च अधिकारियो को कई बार कहा गया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही की गई है माता पिता शिक्षक न होने के कारण बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजते और इस वजह से बच्चो की पढाई ख़राब हो रही है मैं सुनने वाले समस्त साथियों से निवेदन करना चाहता हूँ कि वे दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाते हुए कोटड़ा तहसील की स्कूलों में जल्द से जल्द शिक्षक लगवाने की कोशिश करे ताकि यहाँ के बच्चो की पढाई सही से हो पाए.कलेक्टर@9460387269 और जिला शिक्षा अधिकारी @9462022632.विनोद@7587454914
Posted on: Mar 12, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR RAJASTHAN
कोदो कुटकी के भात खाले, बीमारी भगा ले...स्वास्थ्य गीत
ग्राम-पोड़ी, विकासखंड-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रजनी मार्को स्वास्थ्य से सम्बंधित एक गीत सुना रही है:
कोदो कुटकी के भात खाले बीमारी भगा ले-
यह जिंदगी हवे सुन्दर छाया है रे हाय-
कोदो कुटकी के भात खाले चकोड़ा की भाजी-
सब दूर होवे रहे मन में राशि-
मधु मोह-मोह-मोह सपा होवे न रोगी...
