करले माँ को प्रणाम अपने पिता को प्रणाम...गीत-
ग्राम-गारे, भण्डार पारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामेश्वर राम मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में न मिलेंगे गुरुद्वारे न मिलेंगे-
घर पे ही बैठे हैं तेरे भगवन-
करले माँ को प्रणाम अपने पिता को प्रणाम-
उंगली पकड़कर चलना सिखाया-
भूखे रहकर तुझे खिलाया-
कष्ट कभी जो आया तुझपर-
हरदम तेरा साथ निभाया...
Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG RAMESHWAR RAM MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाइन 50 ग्राम और गुड़ 50 ग्राम लें, अजवाईन को साफकर चूर्ण बना लें और गुड़ को गर्म कर पिघला लें, उसके बाद दोनों को मिला लें और मटर के बराबर गोली बना लें, दवा तैयार होने के बाद 2 या 3 गोली दिन में 3 बार पानी के साथ सेवन करें, 21 दिन तक सेवन कर सकते हैं, ठण्डी चीजों से बचें, बैगन, मटर, चना, उड़द दाल का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पारा में पानी की समस्या हल कराने में मदद करें-
ग्राम-पतरी, पोस्ट-जलुरगी कला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कांती बता रही हैं उनके गाँव के नवापारा में पानी की समस्या है, वे 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, जिसके कारण दिक्कत होती हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8435368562, सचिव@9009273450, CEO@8324895110, EDC@9977190000, 9425255777. संपर्क नंबर@8224866421.
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI KANTI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट साफ न होना. भूख न लगाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग, विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट साफ न होना भूख न लगाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाईन 80 ग्राम, सेंधा नमक 40 ग्राम, काली मिर्च 40 ग्राम, काला नमक 40 ग्राम, जवा खाद 40 ग्राम, पपीते का जूस 20 ग्राम, जूस को अलग रखें और बाकि को पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद 1 किलो नीबू के साथ मिलकर कांच के बर्तन में रखे और धूप रखे बीच – बीच में उसे हिलाते रहे ये प्रकृया 40 दिनों तक करें, दवा तैयार हो जाने के बाद आधा – आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता हैं, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@ 9111061399.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शराब की लत छुड़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शराब की लत छुड़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अजवईन 1 किलो, पानी 1 लीटर लेकर, दोनों को मिलाकर पकायें, जब पककर आधा रह जाये तब ठण्डा कर, छानकर रख लें एक – एक कप काढ़ा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से शराब पीने लत छुड़ाने में लाभ मिल सकता है, स्वास्थ में सुधार आता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@111061399.
