IMPACT: हमारे घर में चार महिना से बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था, सीजीनेट में शिकायत करने से बना...
ग्राम-बड़ेकक्लूर,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर-(छत्तीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही है,कि उनके घर में चार महिना पहले बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था उन्होंने सीजीनेट के साथियों से शिकायत करने पर एक महिना से घर का बिजली ट्रांसफर बन गया| इसलिए वो सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9407955265.
Posted on: May 18, 2022. Tags: AASMATI KUNJAM BADEKAKLOOR BASTANAR BASTAR CG IMPACT
हमारे गाँव मे पानी की बहुत समस्या है, लेकीन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-बंडापारा, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंह कश्यप बता रहे हैं बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| लोगों को दूर से पानी लाकर पीना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किए हैं की गाँव में पानी की सुवधा हो लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पयर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@9406109008.
Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
ग्राम-नागटोका, पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगू पदामी बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, संपर्क@6260098471.
Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM
हैण्डपंप बनवाने के लिये आवेदन करते हैं अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-हुचाड़ी, पंचायत-देवगांव, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राम सिंह कावडे बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब है जिससे लोगो को समस्या हो रही है वे अधिकारियों के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9770217761, सचिव@9407797347, PHE@कर्मचारी / पीलाराम नेताम@6265382830. संपर्क नंबर@8817525616.
Posted on: May 18, 2022. Tags: CG DEWGANW KANKER PROBLEM WATER
सीसी रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-केसापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार मंडावी बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है| बरसात के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, बहुत कीचड़ हो जाता है| बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें:
संपर्क नंबर@8103312394, सरपंच@9479052167, सचिव@7828499714.
