भारत माँ हम तेरे चरणों में, अपना शीश झुकाए...देशभक्ति कविता
ग्राम-इन्द्लपुर, पोस्ट-छतरपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से सतन सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं :
भारत माँ तेरे चरणों में, हम अपना शीश झुकाए-
हम मातृभूमि के लिए, सदा अपना खून बहाए-
भारत कि पावन धरती पर, दुश्मन कब तब रुक पाएंगे-
कितने भी अहंकारी के मस्तक, पल भर में झुक जायेंगे-
इतिहास हमारा बता रहा है, गाथा उन वीर जवानो की-
भू तल के कण कण में अंकित है, अमर कथा बलिदानों की-
तेरे गौरव रक्षा हित में, हम अपनी जान गवाएगे-
सौगंध है तुम्हारी ऐ जननी, पग पीछे नही हटायेंगे...
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: SATAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी 70 साल से ज़मीन पर रह रहे, प्रशासन उन्हें हटा रहा, अधिकारी को फोन कर मदद करें...
ग्राम-फरसागुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जया ध्रुव बता रही है एक आदिवासी रूपलाल 65-70 वर्षो से जमीन पर काबिज है लेकिन कुछ बाहरी लोगों ने जमीन खरीद लिया है. कुछ दिनों पहले तहसीलदार द्वारा सूचना दी गई कि एक सप्ताह में घर खाली कर दो नहीं तो घर तोड़ दिया जायेगा. बस्तर आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ पर आदिवासियों को अपनी ही जमीन से बाहरी लोगो द्वारा धन बल के साथ बेदखल किया जा रहा है. सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील है कि कृपया इनका घर जमीन बचाने में मदद कीजिये, मदद करने के लिए आप तहसीलदार के इस नम्बर पर फ़ोन कर दबाव बनाए जिससे गरीब आदिवासियों के घर जमीन को बचाया जा सके. तहसीलदार@9584603977. जया@9111529862.
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: JAYA DHRUW SONG VICTIMS REGISTER
5 में से 3 हैण्डपम्प खराब हैं, दूर से नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-पटकुरा पारा (घटोंद) तहसील-लखनपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से ननका यादव बता रहे है कि इनका गाँव पहाड़ी क्षेत्र में बसा है और यहाँ पर पहाड़ी कोरवा और उराव जाति के आदिवासी और यादव समाज के लोग रहते है. इनके गाँव में पिछले वर्ष 5 हैण्डपम्प लगे थे जिसमे से तीन हैण्डपम्प ख़राब हो चुके है इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियों के पास कई बार किया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है. ये लोग बहुत दूर नाले से पानी लाकर पीते है और दूषित पानी रहता है उसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है इसलिए अधिकारियो से बात करके इनकी मदद करें| P.H.E. विभाग AE साहब@9617137090, P.H.E.विभाग की मैडम@9977882225. ननका@9770691993
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: NANKA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आरोप: वन अधिकारी कमीशन पर जंगल कटवा रहे हैं, फारेस्ट गार्ड कभी जंगल के अंदर नहीं जाते...
कैलाश पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि प्रतापपुर ब्लाक के घुई रेन्ज के जंगलो में लकड़ी की कटाई की जा रही है लेकिन ड्यूटी पर तैनात सिपाही रोड़ किनारे दौरा कर चले जाते है, कभी भी जंगल के अन्दर नहीं देखते है मेरे कई बार बोलने के बावजूद कोई इस और ध्यान नहीं देते है जबकि उनका काम ही है जंगल की रक्षा करना, लेकिन यहाँ तो कमीशन पर जंगल कटाया जा रहा है, कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए और जंगल बचाने तथा पर्यावरण बचाने में मदद करे- कलेक्टर सूरजपुर@9893509012, SDM@9424166557, घुई रेन्ज वन रक्षक@7354188922, वन रक्षक प्रतापपुर @992602462, दरौगा@8889452625. कैलाश@9575922217
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 17th March 2017...
Today Rakesh Kumar Kevat and Narmada Prasad Insan are presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
