ऐतिहासिक देवुर कोठार रीवा (मप्र) में गिरहमा बौद्ध महोत्सव 27 और 28 फ़रवरी के लिए आमंत्रण...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे है कि रीवा जिले के गाँव देवुर कोठार में गिरहमा बौद्ध महोत्सव 27 और 28 फ़रवरी को मनाया जाता है, यहाँ मौर्यकालीन, बुद्धकालीन आज से ढाई हजार वर्ष पहले के अवशेष यहाँ है. हजार एकड़ में 40 बौद्ध स्तूप है और 3 बड़े-बड़े स्तूप हैं. भिक्षुओ को रहने के लिए बड़े-बड़े खंडहर आप को मिलेंगे और वहां पर १०,००० लोगों के बैठने के लिए एक जगह है, भिक्षुओं तक पहुँचने वाली नहर है, रीवा से इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाती है उस पर ७० किलोमीटर पर कटरा उतरकर ३ किलोमीटर जाना है. यह हज़ारो साल पहले एक विश्वप्रसिद्ध स्थान रहा होगा जिसकी खोज बहुत देर से हुई, यह उत्सव पिछले ११ साल से हो रहा है वे आप को वहां आने और देखने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं. जगदीश@7697448583
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: JAGDISH SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पिता का देहांत हो गया है शासन से अब तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है कृपया मदद करें...
संतोष कुमार अहिरवार आज ग्राम पंचायत-पन्डोखी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहाँ उनके साथ उपस्थित है पीड़ित व्यक्ति विजय कुमार अहिरवार जिनके पिता शिव कुमार का कम उम्र में देहांत हो गया है परिवार में ५ सदस्य हैं और पिता ही एकमात्र कमाने वाले थे उनके पास दशगात्र करने के लिए भी पैसे नहीं है । किसी प्रकार की सहायता अब तक शासन से नही मिली है अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है कि आप सभी कृपया सचिव@09630803164, सरपंच@09754325460, विधायक@09424383999 को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने में मदद करें. आवेदनकर्ता विजय@9685911688, संतोष@9516071739
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर...भक्ति गीत-
ग्राम-धूमाधाड जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से गीता टेकाम एक गीत सुना रही है:
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
हर दिन मैं ह आंव मया ला तोर पांव-
दुआरा म आके दाई दरस ला मैं पान्हू-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
सब झन पूजा करे बर मंदिर में आथे-
अपन अपन सुख दुःख ल तोहके सुनाथे-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
खाली हवे मोर दाई झोली हा कबले-
खाली नहीं जावँव दाई तोर दुअरा ले-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर-
कुदर्गढ़हिन सुन दाई कुदर्गढ़हिन सुन आयेव मैं तोरे दुआर...
Posted on: Feb 25, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेला रेला रे रेला रे रे रेला रे रे रेला...गोंडी गीत
जिला-जलपायगोड़ी (पश्चिम बंगाल) से सुजीत सिंह के साथ सोनी नेताम है जो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
रे रे रेला रेला रे रेला रे रे रेला रे रे रेला-
जुलुर जलुर घडी बोना वो याया-
नाटे सोनारले वातो वो याया-
बाते ता लेन ततोर हो याया-
रे रे रेला रेला रे रेला रे रे रेला...
Posted on: Feb 25, 2017. Tags: SONG SUJEET SINGH VICTIMS REGISTER
देखो अपना देश न्यारा, सबको लगता बहुत प्यारा...देशभक्ति कविता
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिव्यांशु सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं :
देखो अपना देश न्यारा, सबको लगता बहुत प्यारा-
उत्तर में हिमालय की धारा,दक्षिण में सागर-
पूरब की छटा न्यारी पश्चिम बनी खुशहाली...
