री रीलो रीलो सगा मोर री रीलो रीलो सगा मोर...गोंडवाना गीत
थाना-रमकोला, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
री रीलो रीलो सगा मोर री रीलो रीलो सगा मोर-
हाथ ला उठा के जय सेवा बोलो-
मुट्ठी ला बाँध के जय सेवा बोलो-
जय सेवा बोलो रे जय सेवा बोलो-
अपन गोंडवाना के राजा बना लो-
राज सिंहासन ला फिर से सजा लो-
रजा बना लो रे राजा बना लो-
हाथ ला उठा के जय सेवा बोलो...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
मन मैला और तन को धोये फूल को चाहे कांटे बोये...भजन
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भजन सुना रहे है :
मन मैला और तन को धोये, फूल को चाहे कांटे बोये-
करे दिखावा भक्ति का तू उजली ओढ़े चादरिया-
भीतर से मन साफ़ किया न बाहर मांजे गागरिया-
परमेश्वर ओ ओ ओ परमेश्वर नित द्वार पे आये-
मन मैला और तन को धोये, फूल को चाहे कांटे बोये...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Swasthya Swara Bultoo Radio in Chhattisgarhi language: 18th March 2017...
Today Mamta Rajwade and Narmada Prasad are presenting Swasthya Swara Bultoo Radio in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: MAMTA RAJWADE NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 15 दिन से बिजली नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं देते, पिछले साल से बिजली का हाल बुरा...
ग्राम-चौगान, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से सम्मत सिंह मरावी उनके गाँव की बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है उनके साथ उपस्थित पास के गाँव पडरिया के ग्रामीण भी बता रहे हैं पिछले 15 दिनों से बिजली बंद है. बिजली नहीं आने से ग्रामवासी परेशान है, कई बार वे इंजीनियर के रजिस्टर में शिकायत दर्ज कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का हल नही निकला है, इसीलिए वे अनुरोध कर रहे हैं कृपया आप सीजीनेट सुनने वाले लोग हम ग्राम वासियों की इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे- असिस्टेंट इंजीनियर@9425806223, विद्युत मण्डल मुख्य अभियंता मण्डला@9425805956, कलेक्टर मण्डला@07642250600. सम्मत सिंह@9111764225
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SAMMAT SINGH MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...भजन
ग्राम-दहेज़वार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से आरती यादव एक भजन सुना रही है:
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया-
कोई लोढे फूल पत्ती कोई लोढ़े बगिया-
कोई लोढ़ लेले धन केरा कोला संग में सहेलिया-
कोई लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरिया संग में सहेलिया-
सरस्वती लोढ़े फुल पत्ती लक्ष्मी लोढ़े फुलबगिया-
गौरा लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरवा संग में सहेलिया-
कोई मांगे ब्रह्मा वर कोई मांगे विष्णु वर-
कोई मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
सरस्वती मांगे ब्रह्मा वर लक्ष्मी मांगे विष्णु-
गौरा मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...
