मन का पंछी, इतना मत इतरा...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रुक जा मन पंछी, इतना मत इतरा-
ये दुनिया रहती, ख़फ़ा ख़फ़ा, यहाँ तेरा नही चलेगा कोई सफा-
कर सके तो कर ले, दुनिया से वफ़ा-
मद मस्त मौला बन, मत मजरा-
पग पग फ़नकारो का पहरा, बिछाए बैठे मौत का घेरा-
लगाते रहते जग का पहरा, इन लोगो से सम्भल, सम्भल कर-
इधर उधर मत उछल, तेरा जीव धन नही अटल-
इन फ़नकारो का क्या सकेगा मसल, यदि जूझना हो तो फौलादी बन जा-
फिर उन फनकारों के सामने जा, जीना हो तो चट्टान बन जा-
फिर जमकर उन फनकारों को ठोक बजा, तब आयेगा उनको मजा-
यही है उन फ़नकारो को सजा...

Posted on: Mar 22, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

वर्तमान शिक्षा मार्ग के प्रति, खड़े है हमारे देश के बच्चे...कविता

राजा भातखावा चाय बागान, जिला-आलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) से राहुल मालवी शिक्षा के उपर कविता सुना रहे हैं:
वर्तमान शिक्षा मार्ग के प्रति, खड़े है हमारे देश के बच्चे-
बोझ बनके नही है इस संसार में हम,
यदि एकता होकर संघर्ष करेंगे इनके प्रति-
तो कोई नही कर पायेगा हमें समाप्ति-
हम भारत के नौजवान, उन माता, पिता का विरोध करेंगे-
वो अपने बच्चो का अधिकार छिनकर, मनाते है जश्न...

Posted on: Mar 22, 2017. Tags: RAHUL MALVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बने शौचालय उपयोग करने योग्य नहीं, सभी खुले में शौच करते हैं और बीमार पड़ते हैं...

ग्राम-घाटा, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजग़ढ, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्मार् का कार्य पूरे भारत में ज़ोरों से चल रहा है. लेकिन ग्राम पंचायत रौसरखार में मुश्किल से ५से १०% ही शौचालय निर्माण कार्य हुआ है जो बना है वह भी इस्तेमाल लायक नही है अभी भी ग्रामीण खुले में नदी में शौच करते है जिसके कारण अनेक बीमारियां फैलती है, सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए. कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत@9753727897, रोज़गार सहायक@9630735410, ग्रामीण संतोष टेकाम@9755830170. धुर्वे@7772980096

Posted on: Mar 21, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

नारी में चुरी के आरी में झुरी के बात कुछ और है...चईता गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे है :
नारी में चुरी के आरी में झुरी के रोटी तन्दूरी के बात कुछ और है-
जाड़ में रजाई के दूध में मलाई के रिश्ता में भौजाई के बात कुछ और है-
घर में घरवाली के होठ में लाली के ससुराल में साली के बात कुछ और है-
इलेक्शन में सेशन के स्टेशन में जक्शन के मथवी के बेसन के बात कुछ और है-
अजगर में करेता के लाये में चैता के बात कुछ और है-
लालबहादुर के कैता के बात कुछ और है-
देवता गणेश के बिष्नु महेश के गायक सुनील के बात कुछ और है...

Posted on: Mar 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

परमाणु ऊर्जा वाले गुंडे हमारे गाँव में धमकी दे रहे हैं कि हमारे विरोध के बाद भी गांव में गड्ढा करे

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके यहाँ पिछले ३-४ वर्षो से परमाणु उर्जा संयंत्र का कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा परमाणु उर्जा के काम को रोका गया है लेकिन जो लोग इसका काम कर रहे हैं उन लोगो द्वारा धमकी दी जा रही है कि हम काम कर के ही रहेंगे जबकि लोगो की बिना सहमति से मशीनों के द्वारा गड्डे खोदने कार्य किया जा रहा है, ग्रामीणों की मांग है की यहाँ पर परमाणु उर्जा संयंत्र का काम ना किया जाए इसके लिए हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए फ़ोन लगाकर ग्रामीणों की मदद की जाए. कलेक्टर@9893509012, SDM@9424166557. कैलाश@8602008444

Posted on: Mar 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »