Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब राहत राशन की मदद हो गई...
सचिन दीपक भट्वावार ग्राम-दिघरस, जिला-यवतमाल (महाराष्ट्र) के रहने है | वे अभी लॉकडाउन के कारण वागोली जिला पुणे में फंसे है, उनको पास खाने पीने के लिए बहुत समस्या हो रही थी, लॉकडाउन के कारण घर भी नहीं जा पा रहे है | इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से राहत राशन दिलाने के लिए मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है, ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@8308773873.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH SONG VICTIMS REGISTER YAVATMAL
जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूँ पुणे में फंसा हूँ दो महीने से काम नहीं है पैसे ख़तम हो गए हैं...
जे जे नगर वाघोली पुणे महाराष्ट्र से राजेश विश्वकर्मा बोल रहे हैं दो माह से कंपनी का काम बंद हो गया है कोई पैसा नहीं मिला है वे ग्राम सोनतरी जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं पूना में काम करने आए थे | उनका एक छोटा बच्चा भी है | अब पैसे ख़तम हो गए हैं | भोजन की दिक्कत है | कृपया मेरी मदद कीजिए | राजेश विश्वकर्मा @8657715850 (167468)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBELM JANJGIR CHAMPA MH PUNE
जिला कोंडागांव: हम 30 घर के लिए हमारे पारे में हैंडपंप नहीं है कृपया अधिकारियों से बात कीजिए...
बनवारीपारा आश्रित ग्राम मलनार ग्राम पंचायत नहकानार जिला कोंडागांव से सतपुड़ा कोर्राम बोल रहे हैं कि उनके पारा में 30 घर की बस्ती है 50 से अधिक लोग रहते हैं पर उनके पारे में हैंडपंप नहीं है | वे लोग आधे किलोमीटर दूर झिरिया का पानी पीते हैं | कई सालों से अधिकारियों से हैंडपंप के लिए अनुरोध कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अधिकारियों से बात करके उनके पारे में दो हैंडपंप लगवाने की कृपा करें | श्री कोर्राम@7089358225
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG HANDPUMP KONDAGAON WATER
अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाइये कि क्वारेंटाइन में रखे हम लोगों के भोजन की व्यवस्था करें...
मेरा नाम राहुल यादव है | मैं अभी ग्राम फुलमजरा, पंचायत कोनी, थाना अतरैला, ब्लॉक जबा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम 5 लोग 2 दिन पहले पूना महाराष्ट्र से आए हैं | हमें 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है पर यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है | अधिकारी कहते हैं शासन ने हमारे लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है | दो दिन से नहाए भी नहीं हैं | कृपया जबा के सी ई ओ को @940780 3480 और सचिव को @8878620516 पर फोन कर दबाव बनाइये कि वे क्वारेंटाइनमें रखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करें, हम पूना में भूखों मर रहे थे घर लौटकर यहाँ भी वही हाल है | राहुल यादव @7581882010/7389660917 (167420)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA
Impact: राशन नही होने से खाने में दिक्कत हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब खाना मिल गया है...
ग्राम-गरभे, पंचायत-डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीला देवी बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, टोकन नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वे सोसायटी राशन लेने गये थे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन किये और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के साथियों और अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं:सम्पर्क नम्बर @8085774384.
